विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिव भी गृहकर रिकार्ड में नाम कर पाएंगे परिवर्तन, हिसार निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को बांटी शक्तियां

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 09:02 AM (GMT+05:30)

निगम में सचिव भी अब गृहकर रिकार्ड में नाम परिवर्तन करने से लेकर भूतपूर्व सैनिकों का संपत्तिकर माफ कर पाएंगे। ...और पढ़ें

हिसार नगर निगम में आयुक्‍त ने अधिकारियों को शक्ति बांटी है
हिसार नगर निगम में आयुक्‍त ने अधिकारियों को शक्ति बांटी है

जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार नगर निगम के सचिव भी अब गृहकर रिकार्ड में नाम परिवर्तन करने से लेकर भूतपूर्व सैनिकों का संपत्तिकर माफ कर पाएंगे। वीरवार, 28 अक्टूबर को नगर निगम कमिश्नर ने सचिव से लेकर कार्यकारी अधिकारी तक को अपनी कई शक्तियां प्रदान की। निगम कमिश्नर अशोक कुमार का तर्क है कि अपने से जूनियर अधिकारियों के ये शक्तियां इसलिए ट्रांसफर की है ताकि जनता के गृहकर से संबंधित कार्य तय समय सीमा में हो सकें। बता दें कि हिसार नगर निगम आयुक्‍त पोस्‍टेड होने के बाद से ही कई तरह के सकारात्‍मक बदलाव कर चुके हैं।

अधिकांश फाइलें कमिश्नर व जेसी तक आती थी, अब सचिव व डीएमसी कर पाएंगे समाधान

गृहकर से जुड़ी दो लाख रुपये या इससे अधिक के टैक्स की फाइलें नगर निगम कमिश्नर के पास आती थी। इससे नीचे की अधिकांश फाइलों का निपटान ज्वाइंट कमिश्नर (जेसी) को करना होता है। ऐसे में अब इनमें से बहुत सी फाइलों का निपटान सचिव और उपनिगम आयुक्त (डीएमसी) तक कर पाएंगे।

किसे क्या दी पावर

सचिव :

1. संपत्तिकर रिकार्ड में नाम परिवर्तन / नाम दर्ज।

2. संपत्तिकर रिकार्ड में पता ठीक करना ।

3. भूतपूर्व सैनिक का संपत्तिकर माफी करने की शक्ति।

-----------

कार्यकारी अधिकारी :

1. संपत्ति कैटेगरी परिवर्तन।

2. संपत्तिकर एरिया परिवर्तन।

3. संपत्तिकर के वित्तीय अंतर (कम / ज्यादा) पचास हजार रुपये तक।

---------------------

उप निगम आयुक्त :

1. संपत्तिकर के वित्तीय अंतर (कम / ज्यादा) पचास हजार से दो लाख रुपये तक ।

2. संपत्ति विभाजित होने की स्थिति में नई आईडी बनाना।

--------------------

संयुक्त आयुक्त :

1. संपत्तिकर के वित्तीय अंतर (कम / ज्यादा) दो लाख से चार लाख तक रुपये तक।

-----------------

आयुक्त

1.संपत्तिकर के वित्तीय अंतर (कम / ज्यादा) चार लाख रुपये से अधिक हो।

2. संपत्तिकर रिकार्ड में संपत्ति ना होने की स्थिति में नई संपत्तिकर आइडी बनानी हो।

----

जनता के गृहकर शाखा से जुड़े कार्य जल्द हो जाए। इसलिए अधिकारियों को पावर दी गई है। मेरा प्रयास है कि तय समय में जनता की फाइलों का निपटान हो।

- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।