Move to Jagran APP

तंवर-जिंदल-रेणुका मिलकर तय करेंगे मेयर सीट प्रत्याक्षी, भाजपा-इनेलो की चिंता बढ़ी

चुनाव को लेकर 28 दिसंबर को कांग्रेस हिसार में मंथन करेगी और 26 को भाजपा जिलाध्यक्षों की चंडीगढ़ में बैठक होगी। कांग्रेस की फूट कम होने को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 01:09 PM (IST)
तंवर-जिंदल-रेणुका मिलकर तय करेंगे मेयर सीट प्रत्याक्षी, भाजपा-इनेलो की चिंता बढ़ी
तंवर-जिंदल-रेणुका मिलकर तय करेंगे मेयर सीट प्रत्याक्षी, भाजपा-इनेलो की चिंता बढ़ी

हिसार, [चेतन सिंह] कांग्रेस ने मेयर चुनाव की घोषणा होने से पहले एकजुटता बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए 28 दिसंबर को अशोक तंवर, सावित्रि जिंदल और रेणुका चौधरी की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर नाम फाइनल किए जाएंगे। कांग्रेस की एकजुटता ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि सावित्री जिंदल और कुलदीप बिश्नोई के एक साथ आने से समीकरण आसानी से बदले जा सकते हैं।

loksabha election banner

मगर भाजपा को पूरा भरोसा है कि कांग्रेस कभी एकजुट नहीं हो सकती और विकास के नाम पर लोग उन्हें ही वोट देंगे। वहीं मेयर चुनाव को लेकर भाजपा की 26 दिसंबर को चंडीगढ़ में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को कैंडिडेट के नामों सहित बुलाया गया है। इस मीटिंग के बाद भाजपा अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस उम्मीदवार को उतारने से पहले भाजपा की लिस्ट जारी होने का इंतजार करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी। 


वहीं दूसरी ओर इनेलो भी इस बार सिंबल पर चुनाव लडऩे जा रही है। इसके लिए शनिवार को दिल्ली में अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा के साथ सभी जिलों के अध्यक्षों की बैठक हुई है। इस बैठक में मेयर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है। इनेलो-बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पार्षदों के चयन के लिए बसपा के साथ मीङ्क्षटग होगी इसके बाद किसी प्रत्याक्षी के नाम को फाइनल किया जाएगा। मगर दुष्यंत चौटाला अगर अपना प्रत्याक्षी उतारते हैं तो इनेलो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं अभी इस पर संशय बरकरार है।

भाजपा, कांग्रेस, इनेलो के बाद सीपीआइएम ने भी शनिवार को जवाहर नगर स्थित कार्यालय में बैठक कर चुनाव का एजेंडा तैयार किया। इसमें मेयर व पार्षद के लिए प्रत्याशी खड़ा करने के फैसले को राज्य कमेटी पर छोड़ दिया गया है। यदि पार्टी को भाजपा को छोड़ अन्य पार्टी या निर्दलीय में कोई सही उम्मीद दिखता है तो वह उससे सांझा मोर्चा बनाकर चुनाव में साथ दे सकती है।

भाजपा ने सबसे पहले शुरू किया प्रचार

वहीं राजनीतिक पार्टियों में भाजपा ने सबसे पहले प्रचार शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार की कमान विधायक डा. कमल गुप्ता ने अपने हाथों में ले ली है। भाजपा विकास के नाम पर प्रत्येक वार्ड में जाकर वोट मांग रही है। भाजपा ने शनिवार को वार्ड नंबर 7 विनोद नगर, वार्ड 15 के जयदेव नगर धर्मशाला और वार्ड 8 स्थित योग नगर शीतला माता मंदिर चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान डा. कमल गुप्ता ने भाजपा के कार्यकाल की कांग्रेस से तुलना करते हुए शहर में हुए अनेक विकास कार्यों को गिनवाया।


सीपीआइएम खेलेगी दांव, सांझा मोर्चा बनाने पर भी विचार
भाजपा, कांग्रेस, इनेलो के बाद सीपीआइएम ने भी शनिवार को जवाहर नगर स्थित कार्यालय में बैठक कर चुनाव का एजेंडा तैयार किया। इसमें मेयर व पार्षद के लिए प्रत्याशी खड़ा करने के फैसले को राज्य कमेटी पर छोड़ दिया गया है। यदि पार्टी को भाजपा को छोड़ अन्य पार्टी या निर्दलीय में कोई सही उम्मीद दिखता है तो वह उससे सांझा मोर्चा बनाकर चुनाव में साथ दे सकती है।
निगम की घोषणा के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर बैठक कर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है। सीपीआइएम की शनिवार को कामरेड चंदगीराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी की जिला सचिव कामरेड शकुंतला जाखड़ ने भाग लिया और आम सभा का संचालन पार्टी के सचिव दिनेश सिवाच ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया है मेयर और पार्षद लडऩे के लिए राज्य कमेटी निर्णय लेगी।

उनकी तरफ से इजाजत मिलने के साथ ही प्रत्याशियों का फाइनल किया जाएगा। इसी प्रकार यदि पार्टी की तरफ से भाजपा को छोड़ कर अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय के बेहतर सोच को देखते हुए उसके खड़े रहने का निर्णय भी लिया जा सकता है। पार्टी के सचिव दिनेश सिवाच ने कहा कि एक मोर्चा भी बनाया जा सकता है जिसमें उसको सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनपक्षीय राजनीति में हिस्सेदारी करेगी।

विपक्ष यह उठाएगा मुद्दे
- शहर में बढ़ रही छेडख़ानी व गुंडागर्दी
- सफाई की कमी
- पीने का साफ पानी
- शहर व बस्तियों में नई सड़कों का निर्माण
- स्ट्रीट लाइट का निर्माण
- शहर में बढ़ रहे जाम से निजात
- गरीब लोगों के लिए बेहतर व सस्ती शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का समाधान करना
- लावारिस पशुओं की समस्या
- सेक्टरों में आई एन्हांसमेंट
- शहर में सरकारी बस सर्विस सुविधा
- नये राशन कार्ड बनवाना, राशन वितरित में आ रही असुविधा का दूर करना। 

नगर निगम चुनावों में कमल खिलेगा
भाजपा जिलाध्‍यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में कमल खिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ता सभी चुनावों के लिए 24 घंटे तैयार हैं। मेयर प्रत्याशी ऐसा होगा जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। चंडीगढ़ में बैठक के बाद सहमति बनेगी। भाजपा के सभी बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यकर्ताओं की पूरी टीम के साथ तैयार है।

विधायक से भी बड़ा है मेयर का चुनाव
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। 28 दिसंबर को कांग्रेस भवन में सावित्री जिंदल, रेणुका बिश्नोई के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के बारे में राय ली जाएगी। सभी निगमों में कांग्रेस का परचम लहराएगा। मेयर का चुनाव विधायक के चुनाव से भी बड़ा है इसलिए कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लडऩे के बारे में विचार कर रही है।

इनेलो भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी
इेनेलो प्रदेशाध्‍यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में हमारी बैठक हुई है। इसमें मेयर चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई है। सभी जिला अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी दी है। इनेलो सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगी। बसपा के साथ बैठकर रणनीति बनाई जा रही है।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.