विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया मान, सिवानीमंडी की साक्षी शर्मा बनीं ISRO साइंटिस्ट; बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:49 PM (IST)

खंड के बड़वा गांव की साक्षी शर्मा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।

सिवानीमंडी की साक्षी शर्मा बनीं इसरो साइंटिस्ट

सिवानीमंडी की साक्षी शर्मा बनीं इसरो साइंटिस्ट

HighLights

  1. साक्षी शर्मा का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

  2. उन्होंने जेईई मेन्स और एडवांस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था

  3. यह उपलब्धि गांव, क्षेत्र और परिवार के लिए गर्व का विषय है

सुभाष पंवार, सिवानीमंडी। खंड के गांव बड़वा की बेटी साक्षी शर्मा ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर गांव, क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।

साक्षी शर्मा ने जेईई मेन्स और जेईई एडवांस दोनों परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम में पढ़ाई कर रही थीं।

इसी दौरान उनका चयन इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है। चयन के बाद इसरो की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भेजकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है।

साक्षी शर्मा गांव के मामराज शर्मा की बेटी हैं। वह विद्वान पंडित स्वर्गीय सुवालाल की पोती हैं। परिवार में उनकी इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि साक्षी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को गौरवान्वित किया है।

साक्षी की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।