अस्पताल में विवाहिता की मौत पर हिसार में हंगामा, मायके वालों ने की पति और अन्य लोगों की पिटाई
मृतका के स्वजनों ने नेहा के पति वरूण, ससुर, जेठ और जेठानी पर जबरन जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाए ...और पढ़ें
-1794051852086_m.webp)
अस्पताल में विवाहिता की मौत पर हिसार में हंगामा। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, हिसार। फतेहाबाद निवासी विवाहिता 33 वर्षीय नेहा की शहर के एक निजी अस्पताल में जहर के प्रभाव से शुक्रवार दोपहर बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह मृतका के स्वजन नागरिक अस्पताल पहुंचे।
वहीं पर मृतका का पति फतेहाबाद निवासी वरूण अपने परिचितों को साथ खड़ा था। उसे देखकर मृतका के स्वजनों ने उसकी और अन्य की पिटाई करनी शुरू कर दी। करीब दस मिनट तक आपातकालीन कक्ष के सामने हंगामा होता रहा।
मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने मामले को शांत करवाया। मृतका के स्वजनों ने नेहा के पति वरूण, ससुर, जेठ और जेठानी पर जबरन जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाए हैं। फतेहाबाद पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान पर पति समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया।
दो माह पहले भी हुई थी पंचायत
गंगवा गांव के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि बहन नेहा की शादी जुलाई 2020 में फतेहाबाद में रहने वाले वरूण के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद नेहा की ढाई साल की बेटी है। वरूण व्यापारी है और फतेहाबाद में उनकी दुकान है। शादी के कुछ समय बाद ही पति , ससुर, जेठ और जेठानी छोटी-छोटी बात पर नेहा के साथ घरेलू कलह रखने लगे।
इस बारे में कई बार उनको समझाया लेकिन उसके बाद भी नेहा को परेशान करना नहीं छोड़ा। करीब दो माह पहले झगड़े के चलते नेहा को मायके लेकर आए थे। कुछ दिन बाद दोनों पक्षों में पंचायत हुई। फिर ससुरालवाले नेहा को दोबारा से अपने साथ ले गए। पंचायत में कहा था कि नेहा को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
परसों फोन कर सूचना दी कि नेहा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया
मुकेश ने बताया कि परसों दोपहर बाद वरूण ने फोन कर कहा कि नेहा ने सल्फास की गोलियां खा ली हैं। उसे फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां के चिकित्सक ने उसकी हालत को देखते हिसार रेफर कर दिया।
उसको लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल में ला रहे थे। पता चलने पर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर नेहा की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। शुक्रवार दोपहर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि उसके पति वरूण और अन्य ससुरालवालों ने उसे जबरन जहर देकर मार डाला।
आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
मृतका नेहा के स्वजनों के बयान पर पति और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है।
प्रवीन, जांच अधिकारी, फतेहाबाद पुलिस
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।