अयोध्या में कारसेवा करने वालों का आरएसएस ने किया सम्मान
आरएसएस के सह विभाग प्रचार प्रमुख रोहित लोमस ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ हवन से किया गया। तत्पश्चात 25 कारसेवकों को श्रीफल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिसार सह जिला संघचालक कमल सर्राफ केशव नगर संघचालक राहुल अग्रवाल माधव नगर संघचालक भारतभूषण माधव नगर के सह नगर संघचालक राजपाल कंबोज और हिसार के जिला कार्यवाह आदीश जैन एवं सह जिला कार्यवाह डॉ. नवीन ने उन्हें यह सम्मान दिया।
जागरण संवाददाता, हिसार : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में 1990-1992 में जो कारसेवक अयोध्या गए उनके सम्मान के लिए एक कार्यक्रम एवं हवन का आयोजन बुधवार को संघ कार्यालय में किया गया।
आरएसएस के सह विभाग प्रचार प्रमुख रोहित लोमस ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ हवन से किया गया। तत्पश्चात 25 कारसेवकों को श्रीफल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिसार सह जिला संघचालक कमल सर्राफ, केशव नगर संघचालक राहुल अग्रवाल माधव नगर संघचालक भारतभूषण, माधव नगर के सह नगर संघचालक राजपाल कंबोज और हिसार के जिला कार्यवाह आदीश जैन एवं सह जिला कार्यवाह डॉ. नवीन ने उन्हें यह सम्मान दिया।
रोहित लोमस ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, प्रोफेसर कृष्ण लाल रिणवां, फकीर चन्द शर्मा व सतपाल मधु द्वारा भगवान श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अनुभव साझा कर अपने विचार रखे। हिसार विभाग के कार्यालय प्रमुख नेकराम और महिलाओं में विशेष रूप से कमल जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश बंसल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था मोहित बंसल, दर्शन कुमार, सुवंश कुमार, ओमपाल नैन, पवन जिदल द्वारा की गई। कार्यक्रम में हवन निशांत शास्त्री द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्व संवाद केंद्र हिसार के फेसबुक पेज के द्वारा विशाल कुमार ने किया।
इन्हें किया सम्मानित
लोकेशानन्द, फकीर चन्द शर्मा, बाल कृष्ण, सतपाल मधु, कपिल वत्स, राजेन्द्र फौगाट, अनिल गोयल, योगेन्द्र मल्होत्रा, हनुमान प्रसाद, डॉ. विवेक मुदगिल, प्रो. कृष्ण लाल रिणवां, डॉ. जगबीर सिह, शिव कुमार, डॉ. नरेश कुमार, सुरेन्द्र लाहौरिया, प्रवीण मित्तल, विजय नागपाल, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, हरिवंश, राजेन्द्र असीजा, संजय मनचन्दा, साकेत कुमार, मुकेश शर्मा, संदीप कुमार और मनोज कुमार।