जॉर्जिया से जुड़े रोहतक गैंगवार के तार, 60 राउंड फायरिंग में मारे गए थे 4 युवक; UP के इनामी बदमाश ने रची थी साजिश
रोहतक में हुई गैंगवार की जिम्मेदारी 50 हजार के इनामी बदमाश रवि राठी ने सोशल मीडिया पर ली है। पुलिस का मानना है कि वह जॉर्जिया से हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह चला रहा था।

रोहतक गैंगवार: 60 राउंड फायरिंग में मारे गए थे 4 युवक। फोटो जागरण
HighLights
रवि राठी ने रोहतक गैंगवार की जिम्मेदारी ली।
50 हजार का इनामी बदमाश जॉर्जिया से गिरोह चला रहा था।
हरियाणा एसटीएफ और सीआईए ने बागपत में जांच की।
जागरण संवाददाता, हिसार/बागपत। रोहतक में हुई गैंगवार में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर उसने खुद वारदात की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का मानना है कि हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह की कमान जॉर्जिया में बैठकर रवि संभाल रहा है। उसने ही अपने साथियों से घटना कराई है। हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) ने गांगनौली पहुंचकर रवि की कुंडली खंगाली है।
रोहतक में दिल्ली रोड पर खरावड़ के पास स्थित मिलन ढाबे पर 25 नवंबर की देर रात एक बजे गैंगवार हुई थी। 50-60 राउंड फायरिंग की गईं। इसमें कुख्यात अंकित उर्फ बाबा गैंग से जुड़े डीघल निवासी 28 वर्षीय रिंकू, 22 वर्षीय विनीत व 22 वर्षीय यश उर्फ गज्जू निवासी ग्राम डीघल, रोहतक तथा होटल पर खाना खा रहे एमकाम के छात्र हिमांशु निवासी बेरी, झज्जर की मौत हो गई थी।
उस समय तीनों बदमाश भी खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह से जुड़े कुख्यात रवि राठी निवासी ग्राम गांगनौली (बागपत) और अमन भाटी डीघल ने ली है। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस हरकत में आ गई। रोहतक की एसटीएफ और सीआइए ने शुक्रवार को दोघट थाने में आमद कराते हुए गांगनौली एवं अन्य स्थानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
इसकी पुष्टि दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने की है। तारीख पर न जाने पर हुआ था 50 हजार का इनाम घोषित दोघट पुलिस के मुताबिक रवि राठी दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, जानलेवा हमला, अपहरण, धमकी, गैंग्सटर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के 14 मुकदमे दर्ज हैं। सबसे पहले 2011 में अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
जेल से जमानत पर आने के बाद करीब डेढ़ साल से वह किसान पप्पू निवासी ग्राम गांगनौली की हत्या के मामले में तारीख पर अदालत में पेश नहीं हो रहा है। उसका अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। डीआइजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने इसी वर्ष आठ मई को उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्रमोद गांगनौली की 2015 में हो चुकी हत्या रवि एक लाख रुपये के इनामी रह चुके प्रमोद गांगनौली का छोटा भाई है। प्रमोद की तीन अगस्त 2015 में हत्या हो गई थी।
इसमें कुख्यात अजीत उर्फ हप्पू और परमवीर तुगाना का नाम सामने आया था। प्रमोद ने अपने परिवार के ही एक लाख रुपये के इनामी अमित उर्फ सद्दाम के साथ मिलकर कई वारदातें की थीं। उन दोनों पर पुलिस सुरक्षा में किसान रामवीर व उनकी पत्नी सरोज देवी की हत्या करने का आरोप लगा था। रंजिश में इस परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की गई थी। इससे ही दोनों अपराधी चर्चाओं में आए थे। रवि की मां सुभाषना देवी दो बार से ग्राम प्रधान का चुनाव जीत रही हैं। अब वह ग्राम प्रशासक हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।