सकारात्मक समाज के लिए संस्कार जरूरी
हमें किस प्रकार से स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। कहानी का शीर्षक सच्चे दोस्त की हुई पहचान रहा। साथ ही बताया कि दैनिक जागरण का संस्कारशाला अभियान बच्चों में संस्कार के मोती पिरो रहा है।
जागरण संवाददाता, हिसार : दैनिक जागरण संस्कारशाला कार्यक्रम के तहत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ऑनलाइन क्लास में स्वार्थ से दूर कहानी के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। इसमें बताया कि हमें किस प्रकार से स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। कहानी का शीर्षक सच्चे दोस्त की हुई पहचान रहा। साथ ही बताया कि दैनिक जागरण का संस्कारशाला अभियान बच्चों में संस्कार के मोती पिरो रहा है। कहानी के सेशन के बाद विद्यार्थियों ने इससे जुड़े प्रश्न पूछे, जिसका शिक्षिकाओं ने जवाब दिया।
प्रधानाचार्या डा. इंदू शर्मा ने जागरण संस्कारशाला से बच्चों को संस्कारों की सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों में अच्छाई की समझ विकसित कर रहा है। आज के समय में जब लोगों के बीच संस्कारों की कमी है, तब जागरण ऐसे अभियानों से सकारात्मक समाज को विकसित कर रहा है। दैनिक जागरण में हर सप्ताह एक कहानी का प्रकाशन किया जाता है। इन कहानियों से छात्रों को अपनी संस्कृति व संस्कारों को समझने में मदद मिलती है।