एचएयू में सीनियरों को दी जाने लगी जिम्मेदारियां
केवीके में भी कई अहम पदों पर जूनियर अधिकारियों को जिम्मेदारियां पूर्व में दी गई थीं। अब जिन्हें बदलकर सीनियरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए कुलपति ने सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों से जानकारी तलब की है। एक विशेष कमेटी इसका निर्धारण भी कर रही है। इसके अलावा विवि में कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
जागरण संवाददाता, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में नए कुलपति ने बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। रिफॉर्म कमेटी की सिफारिश पर बड़े पदों पर लंबे समय से टिके जूनियर प्राध्यापकों को हटाकर सीनियरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसमें फैकल्टी से लेकर मीडिया एडवाइजर तक को बदल दिया गया है। साथ ही अब कृषि विज्ञान केन्द्र में बदलाव किया जाएगा।
केवीके में भी कई अहम पदों पर जूनियर अधिकारियों को जिम्मेदारियां पूर्व में दी गई थीं। अब जिन्हें बदलकर सीनियरों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए कुलपति ने सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों से जानकारी तलब की है। एक विशेष कमेटी इसका निर्धारण भी कर रही है। इसके अलावा विवि में कुछ अन्य बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।
इन अधिकारियों के पदों में किया गया है बदलाव
कुलपति ने फैकल्टी एडवाइजर पद पर डा. रामनिवास को जिम्मेदारी दी गई है। यह पहले आरडीएस फार्म के निदेशक भी रह चुके हैं। इसके साथ ही मीडिया एडवाजर का पद पर डा. आरएस ढिल्लो को दिया गया है। यह वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। रिक्रूटमेंट पद पर पान सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। बदलाव के लिए रिफॉर्म कमेटी देगी सुझाव
कुलपति प्रो. समर सिंह ने बताया कि रिफॉर्म कमेटी बनाने का उद्देश्य यही है कि अनुभवी व्यक्तियों को जिम्मेदारियां दी जाएं, ताकि उनकी जवाबदेही भी रहे। साथ ही विवि को विकसित करने के लिए कमेटी विवि के प्रोफेसर व विज्ञानियों से राय ले रही है। कोरोना के कारण कुछ काम धीमी गति से चल रहे हैं, मगर जल्द ही इनमें तेजी आएगी। दाखिले पर उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश आने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकेगा।