Move to Jagran APP

IIM रोहतक में दाखिले के लिए 21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

पीजीपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन होंगे रजिस्ट्रेशन। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के कैट स्कोर को 50 फीसद रहेगी वेटेज।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 05:25 PM (IST)
IIM रोहतक में दाखिले के लिए 21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
IIM रोहतक में दाखिले के लिए 21 तक होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया

रोहतक, जेएनएन। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) में प्रवेश के लिए 21 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन होंगे। कॉमन एप्टीट्यूट टेस्ट (कैट) के परिणाम जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पीजीपी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कैट के स्कोर को 50 फीसद तय की गई है।

loksabha election banner

कैट स्कोर के अलावा संस्थान की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा (वैट) आयोजित की जाएगी। वैट और साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वैट व साक्षात्कार को 30 व जेंडर व अन्य डाइवर्सिटी को 20 फीसद वेटेज रहेगा। आइआइएम रोहतक की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। शुरुआत में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में कक्षाएं लगाई गई। साल 2017 से सुनारिया स्थित कैंपस में नियमित कक्षाएं संचालित हैं। प्रदेश का एकमात्र आइआइएम रोहतक का परिसर 200 एकड़ में फैला हुआ है। लड़के, लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, सभागार, पुस्तकालय, प्ले ग्राउंड व अन्य सुविधाएं संस्थान में हैं।

विभिन्न कैटेगरी के लिए कैट परसेंटाइल

कैटेगरी                    परसेंटाइल

जनरल                      95

इडब्ल्यूएस                 90

एनसी ओबीसी            78

एससी                        55

एसटी                        30

डीएपी (डिफरेंटली एब्लड पर्सन)        30

यह रहेगा प्रवेश के लिए शेड्यूल

- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि                      21 जनवरी 2020

- चयनित अभ्यर्थियों को ई-मेल से सूचना        जनवरी के चौथे महीने में

- कंफर्मेशन लेटर जारी होंगे                        फरवरी का पहला सप्ताह

- वैट और साक्षात्कार                                 फरवरी के दूसरे सप्ताह से चौथे सप्ताह तक

- फाइनल रिजल्ट घोषित                           अप्रैल के पहले सप्ताह से मई के दूसरे सप्ताह तक

- फाइनल मेरिट लिस्ट घोषित                     अप्रैल के तीसरे सप्ताह

पीजीपी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पांच चरण होंगे

चरण-एक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

- संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।

- दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन रिफंडेबल)

- रजिस्ट्रेशन में भरी जानकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों को शोर्ट लिस्ट किया जाएगा।

- शोर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों को ई-मेल के जरिए वैट और साक्षात्कार की तिथि व स्थान की जानकारी दी जाएगी।

चरण-दो, वैट और साक्षात्कार

शहर        वैट/साक्षात्कार

दिल्ली        10 से 15 फरवरी 2020

रोहतक         16 से 20 फरवरी 2020

कोलकाता    17 से 18 फरवरी 2020

मुंबई        19 से 20 फरवरी 2020

बेंगलूरू          19 से 21 फरवरी 2020

चरण-तीन, फाइनल सलेक्शन

फाइनल सलेक्शन लिस्ट के लिए 50 फीसद कैट, 30 फीसद वैट/साक्षात्कार और 20 फीसद एकेडमिक और जेंडर डाइवर्सिटी को वेटेज दिया जाएगा।

चरण-चार, प्रोविजनल एडमिशन

मेरिट और कैटेगरी के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के ऑफर लेटर वेबसाइट पर डाले जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक ऑफर एसेपटेंस राशि जमा करानी होगी।

चरण-पांच, प्रवेश के लिए व्यक्तिगत रिपोर्टिंग

प्रवेश के लिए कंफर्मेशन लेटर में दी गई फीस की पूरी राशि अभ्यर्थी को संस्थान में रिर्पोङ्क्षटग के समय देनी होगी। प्रवेश के समय शॉर्ट लिस्ट अभ्यर्थी को व्यक्तिगत तौर पर मौजूद रहना जरूरी है। हॉस्टल अलॉटमेंट के लिए दिव्यांगों को ग्राउंड फ्लोर पर प्राथमिकता दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.