विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कई जिलों में 38 डिग्री तक पहुंचा तापमान, इन दो जिलों में आज झमाझम बरसेंगे बादल; चेतावनी जारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:00 AM (IST)

हरियाणा में मानसून के बादल हटने से दिन का तापमान बढ़ गया है, हिसार में 38 डिग्री सेल्सियस पार। पंचकूला ...और पढ़ें

हरियाणा के दो जिलों में बारिश की संभावना है।

हरियाणा के दो जिलों में बारिश की संभावना है।

HighLights

  1. हरियाणा में मानसून के बादल हटने से तापमान में वृद्धि।

  2. हिसार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।

  3. अगले 3-4 दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के बादल आसमान से एक तरह से हट गए हैं। हालात यह है कि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान बढ़ गया है।

हिसार का 38 डिग्री तो रोहतक का 37 डिग्री सेल्सियस तापमान पार कर गया है। वहीं, पंचकूला और यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी हरियाणा व आसपास के राज्यों के आसमान में मानसून के बादल नहीं दिख रहे हैं।

उसका परिणाम है कि पिछले कुछ दिनों से वर्षा भी नहीं हुई है। प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत कम वर्षा होने का प्रभाव आने वाले दिनों में फसल पर दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन में फिर से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। उसके बाद वर्षा हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।