विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: ढाई महीने बाद हरियाणा में हुई बारिश, 10 जिलों में 8 डिग्री तक गिरा तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम

Published: Tue, 24 Dec 2024 07:49 AM (IST)

Haryana Weather Update हरियाणा में ढाई महीने बाद हुई बारिश ने ठंड को और बढ़ा दी है। प्रदेश के सभी ...और पढ़ें

हिसार में वर्षा के दौरान अभिभावकों के साथ वर्षा से बचते हुए स्कूल में जाते विद्यार्थी। (फोटो- गुलशन बजाज)
हिसार में वर्षा के दौरान अभिभावकों के साथ वर्षा से बचते हुए स्कूल में जाते विद्यार्थी। (फोटो- गुलशन बजाज)

HighLights

  1. हरियाणा में अब तीन दिन तक छाएगा कोहरा
  2. 27 दिसंबर को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
  3. रबी की फसलों के लिए भी बेहतर रहेगी ये बारिश

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में करीब ढाई माह बाद सीजन की पहली वर्षा हुई। वो भी प्रदेश के सभी जिलों में। सोमवार तड़के से ही 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बूंदाबांदी और कुछ जिलों में तेज वर्षा हुई। इससे दिन के तापमान में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है।

दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहने और प्रदेश के 17 जिलों में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस वर्षा से हवा भी साफ होने की उम्मीद है।

27 दिसंबर से फिर बदलेगा मौसम

वहीं, मौसम विज्ञानियों ने 27 दिसंबर से फिर से मौसम में बदलाव के साथ ही वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ये वर्षा रबी की फसलों के लिए भी बेहतर रहेगी।

मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी हिस्से के जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना जताई गई थी। सोमवार तड़के करीब पांच बजे से पहले ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। पूरा दिन यह जारी रही। दिन-रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड बढ़ेगी।

प्रदेश में तापमान

जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 9.1 13.2
हिसार 10.8 14.1
करनाल 8.5 13.6
कुरुक्षेत्र 9.3 12.6
पानीपत 8.1 14.6
रोहतक 11.8 15.3
सिरसा 12.4 14.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें- ठिठुर रहे जम्मू-कश्मीर में गहराया बिजली संकट, लाचार लोग ऐसे भगा रहे सर्दी; कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे

दिन-रात के तापमान का अंतर हुआ कम

मौसम में बदलाव और वर्षा के बाद दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से दोनों का अंतर कम हो गया है। इससे ठंड भी बढ़ी है। हिसार और कुरुक्षेत्र के तापमान में 3.3, सिरसा के तापमान में 2.4 डिग्री का अंतर रहा गया है।

इन जिलों में हुई इतनी वर्षा

जिला बारिश (मिमी में)
भिवानी 3.1
सिरसा 3
करनाल 3
हिसार 2.4
कुरुक्षेत्र

2

रोहतक 1.5
जींद 1.2
नारनौल 1
पानीपत 0.5
सोनीपत 0.5

हिमपात से मनाली व अटल टनल में फंसे 4,000 पर्यटक मनाली

मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को मनाली व लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात से 4,000 के करीब पर्यटक फंस गए। 3,000 पर्यटकों को पुलिस ने पांच घंटे में रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन 1,000 के करीब पर्यटकों को निकालने का कार्य रात तक जारी रहा। अटल टनल रोहतांग के आसपास चार से छह इंच तक हिमपात हुआ है। कश्मीर में तापमान माइनस तीन डिग्री तक चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश; उत्तर भारत के कई राज्यों में आज कोहरे का अलर्ट