विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसार से गुरुग्राम होकर दिल्ली और रामेश्वरम धाम के लिए रेल सेवा जल्द

By Edited By:
Published: Fri, 16 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 02:56 PM (IST)

जागरण संवाददाता, हिसार : वा¨शग यार्ड और उड़ान स्कीम में हिसार एयरपोर्ट का नाम आने के

हिसार से गुरुग्राम होकर दिल्ली और रामेश्वरम धाम के लिए रेल सेवा जल्द
हिसार से गुरुग्राम होकर दिल्ली और रामेश्वरम धाम के लिए रेल सेवा जल्द

जागरण संवाददाता, हिसार : वा¨शग यार्ड और उड़ान स्कीम में हिसार एयरपोर्ट का नाम आने के बाद जल्द ही हिसार से दो लंबी दूरियों की रेलगाड़ी शुरू होने वाली हैं। हिसार से रामेश्वरम धाम और दिल्ली के लिए जल्द ही नई रेल सेवा शुरू होगी। बीकानेर मंडल ने इसका प्रपोजल बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही यह दोनों ट्रेनें हिसार को सौंप दी जाएगी। अभी तक दिल्ली जाने के लिए हिसार से तीन ट्रेन है। किसान एक्सप्रेस, हरियाणा एक्सप्रेस और गोरखधाम अब तक दिल्ली या दिल्ली होकर आगे जाती हैं। हिसार से दिल्ली के लिए जो नई ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन पहली ऐसी ट्रेन होगी जो रेवाड़ी होकर दिल्ली जाएगी। इस ट्रेन से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक गुरुग्राम के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं थी इसलिए लोगों को बसों में अतिरिक्त किराया देकर महंगा सफर करना पड़ता था। इसके अलावा रामेश्वरम धाम के लिए भी ट्रेन चलाई जाएगी, हालांकि इसका प्रपोजल रेलवे की तरफ से पहले भेजा जा चुका है और टाइम टेबल भी फिक्स हो गया है। मगर अभी तक इसकी मंजूरी रेलवे बोर्ड की ओर से नहीं मिली है। उम्मीद है कि इन दोनों ट्रेनों के लिए जल्द ही मंजूरी बोर्ड से मिल जाएगी। रामेश्वरम के लिए टाइम टेबल फिक्स हिसार से कटरा, हरिद्वार के बाद अब सीधे रामेश्वरम के लिए ट्रेन मिलेगी। बीकानेर डिवीजन की ओर से इस ट्रेन का टाइम शेड्यूल तय कर लिया है। जल्द ही यह ट्रेन शुरू होगी। रेलवे के अनुसार हिसार से रामेश्वरम धाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन हिसार से प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 10:50 बजे रवाना होकर रतनगढ़, आबूरोड, सूरत, नंदुरबार होते हुए अगले दिन शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे भुसावल पहुंचेगी। शाम 5:50 बजे अकोला, रात 9:25 बजे पूर्णा, 10:10 बजे नांदेड़, आधी रात 2:35 बजे सिकंदराबाद से मदुराई होते हुए रविवार सुबह 7:45 बजे रामेश्वरम पहुंचेगी। वापस आते हुए यह ट्रेन रविवार को रामेश्वरम से रवाना होकर रात 1:45 बजे सिकंदराबाद, सुबह 6:30 बजे नांदेड़, 7:10 बजे पूर्णा, 10:25 बजे अकोला, दोपहर 12:50 बजे भुसावल होते हुए नंदुरबार, सूरत, आबूरोड, रतनगढ़ होते हुए रात आठ बजे हिसार पहुंचेगी। हिसार से गुरुग्राम के लिए होगी पहली ट्रेन हिसार से दिल्ली वाया रेवाड़ी नई ट्रेन शुरू होने के बाद यह पहली ऐसी ट्रेन होगी जो गुरुग्राम होकर दिल्ली जाएगी। इससे पहले गुरुग्राम जाने के लिए अकसर रेवाड़ी से ट्रेन बदलनी पड़ती थी। मगर इस ट्रेन के चलने के बाद गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। उन्हें रेवाड़ी में ट्रेन नहीं बदलनी पड़ेगी। वहीं अब तक अधिकतर मुसाफिर गुरुग्राम जाने के लिए रोडवेज बसों में ही सफर करते थे जिससे उनकी जेबों पर मार पड़ती थी मगर इस ट्रेन के चलने से समय और धन दोनों की बचत होगी। ---------- - हिसार से जल्द दो लंबी दूरियों की ट्रेनें मिलेंगी। इसके लिए प्रपोजल बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। - सीआर कुमावत, सीनियर डीसीएम, रेलवे बीकानेर मंडल।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।