जीजेयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने की दो घंटे की हड़ताल
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में चल रही गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, हिसार
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में चल रही गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया। संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रधान चरणदास अठवाल ने की।
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान चरणदास अठवाल ने बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा पिछले 21 दिनों से अपनी मांगों लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी जायज मांगों को पूरा करने लिए तैयार नहीं है। विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय फैडरेशन द्वारा बैठक का आयोजन कर बुधवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में दो घंटे की हड़ताल कर कुलपति को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय फैडरेशन के आह्वान पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द मांगों को पूरा करवाने की मांग की गई। यदि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करता है तो ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय फैडरेशन प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को बंद करेंगे। इस अवसर पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के उपप्रधान महेन्द्र शर्मा, महासचिव पुनीत खुराना, सचिव कौशल्या, सहसचिव विजयपाल गुज्जर, कोषाध्यक्ष अतुल चौपड़ा व विजय बिश्नोई सहित गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया।