गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पृथ्वी सदन प्रथम
संवाद सहयोगी हिसार शनिवार को दिग्विजय मैमोरियल स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हिसार: शनिवार को दिग्विजय मैमोरियल स्कूल में गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जल सदन, अग्नि सदन, पृथ्वी सदन और आकाश सदन के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में पृथ्वी सदन ने प्रथम स्थान, आकाश सदन ने द्वितीय स्थान और अग्नि सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पृथ्वी सदन ने प्रथम स्थान, जल सदन ने द्वितीय स्थान और अग्नि सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशिका सिमता राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से ज्ञान वर्धन होता है व साथ ही साथ विजयी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें