Move to Jagran APP

प्रेम विवाह करने वाली हिसार की गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

हांसी गांव की रहने वाली युवती ने रोहतक की एकता कालोनी के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 01 Sep 2020 09:46 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2020 09:46 AM (IST)
प्रेम विवाह करने वाली हिसार की गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
प्रेम विवाह करने वाली हिसार की गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

रोहतक/हिसार, जेएनएन। रोहतक में एकता कालोनी की गर्भवती महिला की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उपचार कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया। मायके पक्ष ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।

loksabha election banner

हांसी की रहने वाली रीना ने करीब नौ माह पहले एकता कालोनी निवासी जीत के साथ प्रेम विवाह किया था। जीत कपड़ों की दुकान पर काम करता है। रीना फिलहाल गर्भवती थी, जिसमें 20 दिन बाद डिलीवरी होनी थी। शाम के समय ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उसे ब्लड चढ़ाया गया था। उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। पता चलने पर मायके पक्ष के लोग भी हांसी से सीधे अस्पताल में पहुंच गए। रीना की मां सुनीता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार है।

उन्होंने समय पर उसका उपचार नहीं कराया। उपचार में काफी लापरवाही बरती, जिस कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर काफी हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के लोग भी आमने-सामने आ गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

मामला शिवाजी कालोनी थाने का होने के कारण वहां की पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के समझाने के बाद मायके पक्ष ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।

डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा ने बताया कि मामले में फिलहाल मायके पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.