पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा आज हिसार में, कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे
हिसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को कांग्रेस भ
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 10:56 AM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 06:51 AM (IST)
हिसार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वह 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली महा परिवर्तन रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मबीर गोयत ने बताया कि हुड्डा इससे पहले कोर्डिनेशन कमेटी की यात्रा में हिसार पहुंचे थे। उसके बाद अब परिवर्तन रैली को लेकर पहुंच रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनको निमंत्रण भी देंगे। ड्यूटी लगने के बाद वह हिसार से फतेहाबाद जाएंगे। वह भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें