पुलिस ने चुनाव को लेकर शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर किया फ्लैग मार्च
जागरण संवाददाता, हिसार : पुलिस ने 16 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को शहर में
जागरण संवाददाता, हिसार : पुलिस ने 16 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर शुक्रवार को शहर में फ्लैग मार्च किया। जिसमें जिलेभर की लगभग 45 गाड़ियों में सवार 400 से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। पुलिस शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। पुलिस ने यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति का स्वतंत्र रूप से मतदान करना अति आवश्यक है।
एसपी शिवचरण, डीएसपी अमरजीत ¨सह, जयपाल ¨सह, नरेन्द्र कादियान, रविन्द्र तोमर और दलजीत ¨सह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से शुरू होकर पारिजात चौक, नागोरी गेट, सिविल अस्पताल, सेक्टर-14, सिरसा बाइपास, ऑटो मार्केट, ठंडी सड़क, पुरानी सब्जी मंडी, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, ¨जदल अस्पताल, सेक्टर-13, पटेल नगर, कैमरी रोड, सेक्टर-15, आजाद नगर, लघु सचिवालय, फव्वारा चौक, लक्ष्मी बाई चौक, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान से होते हुए नई पुलिस लाइन में समाप्त हुआ। चुनाव को लेकर 2000 पुलिस रहेंगे तैनात
पुलिस प्रशासन ने रविवार को होने वाले नगर निगम के चुनाव को लेकर 2000 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें बाहरी जिलों के 1000 पुलिस कर्मी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने 20 वार्डों को 7 जोन में बांटा है। हर जोन में एक डीएसपी की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था होगी। हर वार्ड में एक-एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। गुप्तचर विभाग अलग से अपनी निगरानी रखेगा। आज बताए जाएंगे ड्यूटी प्वाइंट
पुलिस विभाग ने मतदान को लेकर अपना खाका तैयार कर लिया है। ड्यूटी प्लान बना लिया है। सभी पुलिस कर्मियों को शनिवार सुबह 8 बजे नई पुलिस लाइन में बुलाया गया है। उनको वहां पर ड्यूटी प्वाइंट बताए जाएंगे। उसके बाद पुलिस कर्मी रविवार को तड़के अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे। पुलिस के पुरुष कर्मियों की ड्यूटी के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।