नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा में रोपे औषधीय पौधे
कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। जीवन में पौधों का बहुत महत्व है। यह हमें ऑक्सीजन भी देते हैं। हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे उतना ही पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे।
संवाद सहयोगी, बरवाला : शहर के ढाणी गारण रोड पर स्थित नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदा और अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के एमडी कृष्ण कुमार दूहन, वाइस प्रिसिपल डॉ सुनील कुमार दलाल, डॉक्टर पवित्रा मलिक, डॉ ज्योति दूहन और स्टाफ सदस्यों द्वारा औषधीय पौधे लगाए गए। औषधीय पौधों में नीम, तुलसी, गिलोय, आंवला, सप्तपर्णा, अर्जुन के पौधे रोपे।
कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। जीवन में पौधों का बहुत महत्व है। यह हमें ऑक्सीजन भी देते हैं। हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे, उतना ही पर्यावरण को संरक्षित कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे लगाने के धाíमक और वैज्ञानिक दोनों महत्व होते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो पौधों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है जिससे हमारा वातावरण शुद्ध रहता है। जबकि धाíमक दृष्टिकोण के अनुसार, कहा जाता है कि पेड़-पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नहीं समझेंगे तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नहीं होगा।