अर्बन एस्टेट में अश्लीलता के खिलाफ लोगों का हंगामा, 68 साल के बुजुर्ग के साथ 19 साल की लड़की पकड़ी
पुलिस ने मकान मालिक जगत सिंह पूर्व पार्षद उदयवीर एक युवती और दो अन्य के खिलाफ शराब के नशे में अश्लीलता फैलाने और अमन-चैन में खलल डालने का केस दर्ज किया है।
By Edited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 04:33 PM (IST)
जेएनएन, हिसार : अर्बन एस्टेट में वीरवार रात को एक कोठी के बाहर आस-पास के लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 68 वर्षीय जगत सिंह और 19 वर्षीय लड़की को नशे की हालत में हिरासत में ले लिया। तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मकान मालिक जगत सिंह, पूर्व पार्षद उदयवीर, एक युवती और दो अन्य के खिलाफ शराब के नशे में अश्लीलता फैलाने और अमन-चैन में खलल डालने का केस दर्ज किया है।
अर्बन एस्टेट निवासी राजेंद्र कुमार और अन्य ने बताया कि कोठी नंबर 1324 के बाहर आस-पास के काफी लोग इकट्ठे हो गए। मकान मालिक जगत सिंह स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुआ था। उसका पद एमपीएचडब्ल्यू था। उसकी कोठी में पहले दो युवक बाइक पर एक युवती को लाए थे। वे अंदर चले गए थे। देखते -देखते अंदर से शोर आने लगा। वहां हंगामे की स्थिति बन गई। बुजुर्ग बाहर निकला तो उसके सिर पर कुछ चोट लगी थी। उसके साथ ही अंदर से एक युवती और पूर्व पार्षद उदयवीर निकले। दो युवक निकलकर फरार हो गए। बुजुर्ग बता रहा था कि उसको युवकों ने पीटा है। मोहल्ले के राजेंद्र कुमार और अन्य ने बताया कि उन्होंने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस की गाड़ी पहुंची। पुलिस कर्मी जगत सिंह और युवती को साथ ले गए। मौके पर मौजूद दो युवकों ने पुलिस के सामने एरिया के कुछ लोगों को गालियां दी। बाद में पूर्व पार्षद और दोनो युवक खिसकने में सफल रहे। अर्बन एस्टेट के लोगों का कहना है कि जगत सिंह के बीवी-बच्चे गुरुग्राम में रहते हैं। वह यहां अकेला रहता है। उनकी कोठी में युवतियां आती-जाती रहती हैं। जिस कारण माहौल खराब बना हुआ है। वे उसे कई बार समझा चुके हैं, मगर वह हरकतों से बाज नहीं आया। सेक्टर 9-11 थाना पुलिस ने अर्बन एस्टेट के राजेंद्र कुमार और अन्य की शिकायत पर शराब पीकर अश्लील हरकत करने व अमन-चैन में खलल डालने का केस दर्ज कर जगत ¨सह और युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जगत ¨सह, 19 साल की युवती, पूर्व पार्षद उदयवीर और दो अन्य को आरोपित बनाया है।
वह कोठी की तरफ गए थे। वहां कुछ लोगों ने बताया कि कोठी में गलत गतिविधि चल रही हैं। वह अंदर गए तो बुजुर्ग युवती के साथ बैठा था। उन्होंने बुजुर्ग से बात की तो वह भड़क गया और उनके साथ गालीगलौच करने लगा। इस पर हमारी बहस हो गई और वह लौट आए। यदि कोई मुझ पर किसी प्रकार का आरोप लगा रहा है तो वह सरासर झूठा है।
उदयवीर, पूर्व पार्षद।
शिकायत के आधार पर कोठी निवासी जगत सिंह, युवती और पूर्व पार्षद उदयवीर के खिलाफ नशे में अश्लील हरकत करने और अमन-चैन में खलल डालने का केस दर्ज किया है। जगत सिंह व युवती को गिरफ्तार किया है।
-कुलदीप कुमार, एसएचओ सेक्टर 9-11 थाना, हिसार।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें