नाथ पंथ के लोगों ने प्रदर्शन कर जलाया डीएसपी का पुतला
तहसील परिसर में बुधवाना गोगामेड़ी के संचालक योगाचार्य सुखदेव नाथ बेधड़क सहित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और बाद में डीएसपी सिवानी का पुतला बनाकर पुराना बस स्टैंड तक शव यात्रा निकाली और रोष प्रकट करते हुए पुतला दहन किया गया।
संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी : तहसील परिसर में बुधवाना गोगामेड़ी के संचालक योगाचार्य सुखदेव नाथ बेधड़क सहित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया और बाद में डीएसपी सिवानी का पुतला बनाकर पुराना बस स्टैंड तक शव यात्रा निकाली और रोष प्रकट करते हुए पुतला दहन किया गया। स्थानीय शिव गोरख धुना जाहरवीर गोगा मंदिर सिवानी झोझू बुधवाना गोगामेड़ी के संचालक योगाचार्य सुखदेव नाथ बेधड़क ने कहा कि आर्य समाज के उपदेशक रामनिवास आर्य ने जाहरवीर गोगा महाराज के बारे में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो डालकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है। इसके बारे में डीएसपी सिवानी को शिकायत भी दी गई। लेकिन बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई । इस बात से नाराज नाथ पंथ के लोग तहसील परिसर में डीएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में योगी सुखदेव नाथ, योगी सतदेव नाथ, विनोद खेड़ा मजदूर नेता, मास्टर सतबीर बिरथलियां, राजपाल अंबेडकर,सुरेन्द्र मोठसरा, मिनाक्षी महंत, जितेंद्र बेदी, एडवोकेट सुनील परिहार, साहिल गोदारा,बसपा नेता रामकिशन गुरेरा, राजेश कुमार नंबरदार, मनोज झुंपा हल्का अध्यक्ष बसपा, धर्मेन्द्र खेड़ा, जगदीश रेगर, सिमरन, निर्मला, पिकी, रमेश दहिया, हर्षवर्धन नेगी, सुमीत कुमार रेवाड़ी, सैकड़ों लोगों मौजूद रहें।