हिसार में अब तक पासपोर्ट सेवा बंद, अंबाला, चंडीगढ़ जाने को मजबूर
संवाद सहयोगी बालसमंद देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया था।
संवाद सहयोगी, बालसमंद : देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण 23 मार्च से डाकघरों में पासपोर्ट ऑफिस को भी बंद कर दिया गया था। डाकघरों में पासपोर्ट बनाने की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। सरकार ने गत माह पासपोर्ट सेवाओं को शुरू कर दिया था लेकिन हिसार जिले के मुख्य डाकघर में अब तक पासपोर्ट की सेवाएं शुरू नहीं हो पाई है। जिन लोगों को पासपोर्ट की आवश्यकता है वो फिलहाल अम्बाला या चडीगढ़ से पासपोर्ट बनवा रहे है। अगर जिले में पासपोर्ट सेवाएं शुरू हो जाये तो लोगों को शहर छोड़कर दूसरे स्थानों पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। पासपोर्ट बनवाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। वहीं, इसके लिए ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी। जिसके बाद आपको एक तारीख उपलब्ध कराई जाएगी। उस तिथि को आप अपने सभी कागजात के साथ पासपोर्ट ऑफिस पहुंचना होगा। कागजातों की जांच के बाद आपको पासपोर्ट निर्गत कर दिया जाएगा। अब अगले माह से जिले में पासपोर्ट की सेवाएं शुरू हो सकती है। लॉकडाउन के बीच पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई तो परेशान होने की जरूरत नहीं है उन्हें दोबारा आवेदन में वैसी ही छूट मिलेगी जैसी पहले मिलती थी।
---------
करोना के कारण पासपोर्ट की सेवाएं बंद कर दी गई थी। 31 जुलाई तक जिले में पासपोर्ट की सेवा नहीं शुरू हो पायेगी। बहुत जल्द लोगों को पासपोर्ट की सेवाएं हिसार डाकघर से मिलनी शुरू हो जाएगी।
- नवीन जैन, विपणन अधिकारी, मुख्य डाकघर हिसार