Move to Jagran APP

Delhi metro ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी आने से पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतारे यात्री

शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक मेट्रो ट्रेनें कीर्ति नगर व इंद्रलोक स्टेशन तक आवागमन नहीं कर सकी। ट्रेनों को बीच रास्ते पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रेनों में घोषणा करके यात्रियों को यहीं पर उतारा गया। इससे अफरा-तफरी मच गई

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 10:35 AM (IST)
Delhi metro ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी आने से पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतारे यात्री
कीर्ति नगर व इंद्रलोक की तरफ से बहादुरगढ़ आने वाले यात्रियों को भी उठानी पड़ी परेशानी

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी आने की वजह से शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक मेट्रो ट्रेनें कीर्ति नगर व इंद्रलोक स्टेशन तक आवागमन नहीं कर सकी। ट्रेनों को बीच रास्ते पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। ट्रेनों में घोषणा करके यात्रियों को यहीं पर उतारा गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कीर्ति नगर, इंद्रलोक, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर जाने वाले यात्री खासे परेशान रहे। पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर उतरकर उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

loksabha election banner

दूसरा कीर्ति नगर व इंद्रलोक से बहादुरगढ़ व मुंडका आदि क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई। ग्रीन लाइन पर करीब सवा सात बजे तकनीकी खराबी आई थी, जिसे करीब एक घंटा बाद सवा आठ बजे ठीक कर लिया गया। इसके बाद सभी ट्रेनों को कीर्ति नगर व इंद्रलोक तक चलाया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। मगर एक घंटे तक यात्री काफी परेशान रहे।

दरअसल, शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे अचानक ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी आ गई और बहादुरगढ़ से चली सभी ट्रेनों को पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर रोकना पड़ा। यहीं से सभी ट्रेनों को वापस कर दिया गया। ट्रेनों में घोषणा करके तकनीकी खराबी की जानकारी यात्रियों को दी गई और मेट्रो प्रशासन ने खेद जताते हुए उन्हें पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन पर उतारना पड़ा। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और उन्हें निराश होकर पश्चिम विहार वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर ही उतरना पड़ा।

कुछ यात्रियों को इसकी जानकारी मिली तो वह इससे पहले ही पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पर उतर गए और यहां से रिंग रोड से अन्य संसाधनों का प्रयोग करके अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। ग्रीन लाइन पर तकनीकी खराबी कहां और क्या आई हुई थी, इसकी जानकारी किसी भी यात्री को नहीं दी गई। बहादुरगढ़ मेट्रो स्ट्रेशनों पर ही भी सिर्फ तकनीकी खराबी का ही संदेश दिया गया। ऐसे में यहां के स्टेशनों पर भी बार-बार घोषणा करके यात्रियों को सूचित किया गया। हालांकि एक घंटा बाद करीब सवा आठ बजे तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद सभी ट्रेनों को इंद्रलोक व कीर्ति नगर के बीच चलाया गया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

ग्रीन व पिंक लाइन की इंटरचेंज सुविधा के लिए बन रहा हाल्ट प्लेटफार्म

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ग्रीन व पिंक लाइन की इंटरचेंज सुविधा के लिए ग्रीन लाइन पर हाल्ट प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण यहां की ट्रेनों के समय 30 सितंबर तक फेरबदल कर रखा है। पंजाबी बाग व शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच में ग्रीन लाइन पर यह प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, जिसकी वजह से भी इस लाइन पर तकनीकी खराबी आती रहती है। डीएमआरसी के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि ग्रीन लाइन व पिंक लाइन को 230 मीटर लंबे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) से जोड़ा जाएगा, जो प्लेटफार्म को पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा।

हाल्ट प्लेटफार्म 155 मीटर लंबा होगा और एफओबी के साथ दो अतिरिक्त बड़े लिफ्टों (प्रत्येक प्लेटफार्म) से जुड़ा होगा, जिसमें प्रत्येक में 26 यात्रियों की क्षमता और सीढ़ियां होंगी। पिंक लाइन के पंजाबी बाग वेस्ट स्टेशन के नए प्लेटफार्म के प्लेटफार्म लेवल से लेकर कानकोर्स तक की कुल ऊंचाई 16.75 मीटर है। इसलिए इसे दो चरणों में बनाया गया है। प्लेटफार्म से सीढ़ियों या लिफ्टों से नीचे आने के बाद यात्रियों को फिर से सीढ़ियां, दो एस्केलेटर या एक थ्रू मूवमेंट लिफ्ट से अंत में कानकोर्स क्षेत्र तक पहुंचना होगा। फिलहाल दोनों कोरिडोर के बीच कोई इंटरकनेक्टिविटी नहीं है।

ग्रीन लाइन पर ये हैं मेट्रो स्टेशन:

ग्रीन लाइन पर बहादुरगढ़ के होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के कीर्ति नगर व इंद्रलोक तक मेट्रो चलती है। होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के बाद बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम, टीकरी बार्डर, टीकरी कलां, घेवरा, मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, मुंडका, राजधानी पार्क, नांगलोई रेलवे स्टेशन, नांगलाई, महाराजा सूरज स्टेडियम, उद्योग नगर, पीरागढ़ी, पश्चिम विहार वेस्ट, पश्चिम विहार ईस्ट, मादीपुर, शिवाजी पार्क, पंजाबी बाग, अशोक पार्क मेन व इंद्रलोक स्टेशन आते हैं। अशोक पार्क मेन मेट्रो स्टेशन से इसी लाइन पर दूसरी मेट्रो कीर्ति नगर के लिए जाती हैं, जिसके बीच में सतगुरु राम सिंह मार्ग मेट्रो स्टेशन भी पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.