विधायक के खिलाफत करने वाले भाजपा नेता ठकराल के खिलाफ पार्टी नेताओं ने खोला मोर्चा
संवाद सहयोगी हांसी अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ बगावत करने वाले स्थानीय भाजपा नेता र
संवाद सहयोगी, हांसी: अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ बगावत करने वाले स्थानीय भाजपा नेता राजेश ठकराल के खिलाफ पार्टी के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के नाम पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पहले तो कार्यकर्ताओं से त्रिवेणी लगाने का आह्वान किया और फिर राजेश ठकराल का मुद्दा छाया रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ठकराल के खिलाफ नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया।
बता दें कि राजेश ठकराल लंबे समय से विधायक का विरोध करते आ रहे हैं व उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाते रहे हैं। चुनाव में ठकराल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगे थे। वीरवार को आयोजित मीटिग में राजेश ठकराल का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जिसने कभी पार्टी नीतियों के अनुरूप काम नहीं किया। बीते दो विधानसभा व लोकसभा चुनाव में कभी भी पार्टी के प्रत्याशी के लिए कार्य नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेश ठकराल पार्टी विरोधी गतिविधियां व विधायक विनोद भयाना के खिलाफ बयान जारी कर अनुशासनहीनता का परिचय दे रहा है।
-----------
कार्यकर्ताओं की आवाज आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी
सदन में एकमत से सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ खड़े कर प्रस्ताव पारित किया कि इस अनुशासनहीनता के चलते राजेश ठकराल के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं की आवाज को पार्टी आलाकमान तक पहुंचाया जाएगा।
- धर्मवीर रतेरिया, मंडल अध्यक्ष
--------
अभी में बाहर हूं, कल जवाब दूंगा
कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा मेरे बारे में पार्टी विरोधी गतिविधि करने का आरोप लगाए जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले की मुझे अभी जानकारी नहीं हैं। मैं अभी बाहर हूं। कल हांसी पहुंचने के बाद इस मामले में अपना जवाब दूंगा।
- राजेश ठकराल, भाजपा नेता एवं सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति