विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला परिषद के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित : उपायुक्त

By JagranEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 07:02 PM (IST)

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के ...और पढ़ें

जिला परिषद के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित : उपायुक्त
जिला परिषद के 30 वार्डों में से अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, हिसार : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद के 30 वार्डों में से 7 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। वे बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में जिला परिषद के आरक्षित पदों का ड्रा निकालने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि 7 आरक्षित वार्डों में अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 13, 19 और 24 शामिल हैं। इन वार्डों में अनुसूचित जाति (महिला) हेतू वार्ड नंबर 3, 13 व 24, अनुसूचित जाति (पुरुष) के लिए वार्ड नंबर 1, 2, 5 तथा 19 आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों को छोड़कर शेष 23 वार्डों में से ड्रा आफ लाट के द्वारा दो पद पिछड़े वर्ग-ए के लिए ड्रा निकाला गया, जिसमें वार्ड नंबर 12 पिछड़ा वर्ग (महिला) व वार्ड नंबर 28 पिछड़ा वर्ग (पुरूष) के लिए आरक्षित हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर 6, 8, 10, 15, 17, 20, 22, 25, 27 और 29 (महिला)सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 26 व 30 सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल बाजवा, धर्मपाल, एडीए सुरेंद्र कुमार, उप-अधीक्षक दिलबाग सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।