Move to Jagran APP

हिसार सिविल अस्पताल नई नेत्र रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन, मरीजों को मिलेगा फायदा, होंगे जटिल आपरेशन

हिसार नागरिक अस्पताल में आंखों की बीमारियों के दो ही विशेषज्ञ थे। अब तक मरीजों को आपरेशन के लिए करीब एक से डेढ़ महीने तक वेटिंग में रखा जाता था। नए डाक्टर के आने से अब मरीजों को आपरेशन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By Jagran NewsEdited By: Naveen DalalPublished: Sat, 01 Oct 2022 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 01:04 PM (IST)
हिसार सिविल अस्पताल नई नेत्र रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन, मरीजों को मिलेगा फायदा, होंगे जटिल आपरेशन
नए डाक्टर के आने से हिसार सिविल अस्पताल में तीन विशेषज्ञ हो गए।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार सिविल अस्पताल में हाल ही में एक नई नेत्र रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन किया है। जिससे अस्पताल में नेत्र रोग के तीन सर्जन हो गए है। अब यहां पर जटिल आंखों के आपरेशन की सुविधा भी शुरु की जा सकेगी। डा. गुलशन मेहता ने बताया कि अब नागरिक अस्पताल में तीन विशेषज्ञ हो गए है। अब वे और डाक्टर रिपनजीत कौर आपरेशन पर फोकस करेंगे और अब आंखो के जटिल आपरेशन शुरु किए जाएंगे, जिनके लिए अभी तक समय नहीं मिल पा रहा था।

loksabha election banner

मरीजों का इंतजार होगा खत्म

इनमें आंखों में भैंगेपन और आंखों में किसी तरह की कमजोरी जो लेजर से आपरेशन के बाद ठीक हो जाती है। इसके अलावा कुछ अन्य आपरेशन भी शुरु किए जाएंगे। वहीं तीन विशेषज्ञ होने के कारण अब मरीजों को आपरेशन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब तक मरीजों को आपरेशन के लिए करीब एक से डेढ़ महीने तक वेटिंग में रखा जाता था। कारण नागरिक अस्पताल में आंखों की बीमारियों के दो ही विशेषज्ञ थे।

पिछले छह महीने से तो एक ही चिकित्सक डा. गुलशन मेहता ही ओपीडी और आपरेशन दोनों जगह डयूटी दे रहे है, कभी ओपीडी अधिक होती तो आपरेशन को दरकिनार करना पड़ता और कभी इमरजेंसी आपरेशन करना पड़ता तो मरीज चिकित्सक डा. गुलशन मेहता का इंतजार करके बिना चेकअप के ही लौट जाते। इस कारण आपरेशन और चेकअप दोनों जगह ही मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी। जिले का मुख्य अस्पताल होने के कारण यहां प्रतिदिन 250 से 300 तक ओपीडी रहती है।

इतने अधिक मरीज आने पर ओपीडी में घंटो तक मरीज बैठे रहते थे। इसके बावजूद मरीजों का चेकअप नहीं हो पाता था। वहीं अब यहां पर डा. शरगम ने ज्वाइन किया है। इसके अलावा छह माह की छुट्टी के बाद डा. रिपनजीत ने भी ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा डा. गुलशन मेहता भी है। अब प्रतिदिन ओपीडी स्लिप कटने के कुछ देर बाद ही यहां मरीजों को उपचार मिल जाता है। वहीं आपरेशन के लिए भी लंबा इंतजार करने की जरुरत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.