Move to Jagran APP

बारिश के बाद अब कोहरे की मार, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा

हरियाणा में बारिश के बाद अब कोहरा कहर ढ़ा रहा है। राज्‍य में शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 25 Jan 2018 12:25 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2018 11:05 AM (IST)
बारिश के बाद अब कोहरे की मार, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा
बारिश के बाद अब कोहरे की मार, शीतलहर से कांप रहा हरियाणा

जेएनएन, हिसार। हरियाणा अब बा‍रिश के बाद कोहरे की मार पड़ रही है। राज्‍य के अधिकतर हिस्‍से बृहस्‍पतिवार सुबह घने कोहरे से ढके रहे। इससे सड़कों पर दृश्‍यता बहुत कम हो गई। कई जगहाें पर यह शून्‍य के करीब पहुंच गई। इसके साथ ही राज्‍य में शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। धूप के बावजूद लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बुधवार को ठंड के कारण कैथल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

loksabha election banner

बृहस्‍पतिवार को हिसार, सिरसा, पानीपत सहित राज्‍य के कई हिस्‍सों में घना काेहरा छा गया। कोहरे के कारण सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और इससे ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ा है। कोहरे के कारण कुछ जगहों पर वाहनों की टक्‍कर हुई।

हिसार में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन।

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान मौसम खुश्क व तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हिसार में अधिकतम तापमान गिरकर 16.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।  केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में फिर से घना कोहरा छाने की संभावना है।

पानीपत में कोहरे का नजारा।

-----------

यह भी पढ़ें: सलमान व शिल्पा के खिलाफ दायर मामले में गवाहों के बयान दर्ज

जिला              अधिकतम        न्यूनतम

फतेहाबाद           19                 06

चरखी दादरी       18                 06

करनाल             15                 06

झज्जर              19                 07

भिवानी             18                07

हिसार               16.9             7.9

पानीपत            18                07

सिरसा में काेहरे के बीच गुजरते वाहन।

जींद                18                 07

कैथल             18                 07

कुरुक्षेत्र            18                08

अंबाला            18                08

यमुनानगर      18                08

सिरसा            19                09

रोहतक           18                09

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें: 75 पैसे का हिसाब मांगने को जारी होते रहे पत्र, प्रिंसिपल ने कहा- मुझसे ले लो और जान बख्शो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.