Move to Jagran APP

बीड़ के जंगलों में छिपे बैठे थे नीलगाय के शिकारी, वन्यजीव विभाग की टीम ने दो को किया गिरफ्तार

दुर्जनपुर क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार कर रहे दो शिकारियों काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे शिकार के लिए जंगल में छिपे थे।

By Edited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 02:17 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 09:16 AM (IST)
बीड़ के जंगलों में छिपे बैठे थे नीलगाय के शिकारी, वन्यजीव विभाग की टीम ने दो को किया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी अग्रोहा : दुर्जनपुर क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार कर रहे तीन शिकारियों में से दो शिकारी शोजा और रिछपाल को वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने दुर्जनपुर बीड़ क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। जो कार्रवाई के डर से दो दिनों से जंगल में छिपे बैठे थे।

loksabha election banner

वन्यजीव विभाग के उप निरीक्षक रामेश्वर दास ने बताया कि बीड़ क्षेत्र से शिकारियों द्वारा शिकार की गई नीलगाय के अवशेषों को बरामद कर लिया गया है। जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उप निरीक्षक रामेश्वर दास ने बताया कि तीन शिकारियों में से एक शिकारी भजना अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है, उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार शिकारियों को बुधवार को कुरुक्षेत्र पर्यावरण विभाग कोर्ट में पेश किया जाएगा। रामेश्वर दास के अनुसार शिकारियों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिकारी कब से शिकार कर रहे हैं और अभी तक कितने जीवों का शिकार किया है। इन्होंने कितना मांस कहां और किसको बेचा है।

शस्त्र अधिनियम के तहत करवाया जाएगा मामला दर्ज उप निरीक्षक रामेश्वर दास के अनुसार शिकारियों के पास जो बंदूक मिली है, वह बिना लाइसेंस की है इसके लिए लाइसेंस लेना होता है लेकिन शिकारियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था इसलिए थाना अग्रोहा में इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज भी करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.