Move to Jagran APP

सिरसा में सनसनीखेज वारदात, भतीजे ने चाचा संग पी शराब, झगड़ा हुआ तो घग्घर में फेंका

सिरसा के गांव बप्पां का मामला। मृतक चार दिन से लापता था। थ्री व्हीलर चलाता था। भतीजे की निशानदेही पर घग्गर नदी में ओटू हेड से शव बरामद हुआ। हत्या में भतीजे का दोस्त भी शामिल था। दोनों का मृतक से पहले भी झगड़ा हो चुका था।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 05:37 PM (IST)
सिरसा में सनसनीखेज वारदात, भतीजे ने चाचा संग पी शराब, झगड़ा हुआ तो घग्घर में फेंका
पुलिस ने हत्या करने वाले भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, सिरसा। चार दिन पूर्व घर से गायब हुए गांव बप्पां निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति सोहन सिंह का शव रानियां क्षेत्र में ओटू हेड के समीप बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे गुरबाज सिंह व उसके दोस्त गुरदीत सिंह को काबू कर लिया है। आरोपितों ने सोहन सिंह को पहले शराब पिलाई बाद में झगड़ा कर उसे बेसुध अवस्था में खैरेकां के समीप घग्घर नदी में फैंक दिया था। मृतक के भाई जग्गा सिंह के बयान पर बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

मृतक सोहन सिंह के भाई जग्गा सिंह ने बताया कि वे चार भाई हैं। उसके भाई रोशन सिंह व बगड़ सिंह की मौत हो चुकी है। भतीजा गुरबाज सिंह भी हमारे साथ ही रहता है। भाई सोहन सिंह थ्री व्हीलर चलाता था और रोजाना बप्पां के बस अड्डे पर जाता था। 3 अगस्त को उसका भाई सोहन सिंह थ्री व्हीलर लेकर गया लेकिन वापस नहीं आया। जब उन्होंने तलाश किया तो मालूम हुआ कि रात साढ़े आठ बजे वह भतीजे गुरबाज सिंह व उसके दोस्त गुरदीत के साथ था। उसी रात सोहन सिंह के साथ गुरदीत व गुरबाज ने बप्पां पुल पर शराब पीकर झगड़ा किया था। झगड़े के बाद में गुरबाज व गुरदीत उसके भाई सोहन सिंह को थ्री व्हीलर में जबरदस्ती उठाकर ले गए।

हत्यारोपित बोला- गलती हो गई

जग्गा सिंह ने बताया कि गुरबाज औ गुरदीप का पहले भी कई बार सोहन सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। जब उसने गुरबाज व गुरदीत से सोहन सिंह के बारे में पूछा तो दोनों ने कहा कि उनसे गलती हो गई। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त की रात को उन्होंने बप्पां ठेके से शराब की बोतल ली। चाचा सोहन सिंह के थ्री व्हीलर में बैठकर शराब पीनी शुरू की। इस दौरान चाचा सोहन सिंह के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद सोहन सिंह घर आना चाहता था लेकिन उन्होंने उसे मारने की ठान ली। उसे जबरदस्ती उसी के थ्री व्हीलर में उठाकर खैरेकां घग्घर नदी के पुल पर ले गए। यहां नशे की हालात में सोहन सिंह को घग्घर नदी में फेंक दिया। जब सोहन सिंह डूब गया तो वे दोनों वापस घर आ गए। 

नौ साल का बेटा, पत्नी छोड़कर जा चुकी

मृतक सोहन सिंह विवाहित था। उसके एक बेटा है जो 9-10 साल का है और उन्हीं के परिवार के साथ रहता है जबकि उसकी पत्नी उसको छोड़कर जा चुकी है। हत्यारोपित गुरबाज सिंह सिरसा में आटो मार्केट में काम करता है।

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी बड़ागुढ़ा इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि बप्पां निवासी व्यक्ति सोहन सिंह का शव ओटू हेड के समीप से मिला है। हत्या के मामले में मृतक के भजीते गुरबाज सिंह व उसके दोस्त गुरदीत सिंह को काबू कर लिया है। आरोपितों को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।  

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.