विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पड़ोसी ने 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म का प्रयास, सफल न हुआ तो चाकू मारा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 19 Nov 2017 12:49 PM (IST)

हिसार में पड़ोस में रहनेवाले एक युवक ने घर में घुसकर 85 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म करने की कोशिश ...और पढ़ें

पड़ोसी ने 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म का प्रयास, सफल न हुआ तो चाकू मारा
पड़ोसी ने 85 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म का प्रयास, सफल न हुआ तो चाकू मारा

जेएनएन, हिसार। हवस में कोई व्‍यक्ति इस हद तक गिर सकता है यह सोचा नहीं जा सकता। यहां एक युवक ने एक घर में घुस कर 85 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उस पर चाकू से वार कर दिया आैर मारपीट करने लगा। वृद्धा ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

घटना शहर थाना की बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत एक कालोनी में हुई। कालोनी के 28 वर्षीय युवक ने एक घर में 85 वर्षीया महिला को अकेली देखा तो अंदर घुस आया। उसने चाकू दिखाकर वृद्धा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वृद्धा के विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हो पाया। इस पर उसने वृद्धा पर चाकू से हमला कर दिया। उसने महिला को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट करने लगा। इसके बाद वृद्धा के शोर मचाया तो वह भाग गया। पड़ोसियों ने वृद्धा को संभालते हुए उसके बेटे को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

पुलिस को पीडि़त वृद्धा ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। शनिवार सुबह वह काम पर चला गया था और बहू पड़ोस में गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 28 साल का युवक घर में घुस आया और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू मारने की धमकी दी। संघर्ष किया तो उसने चाकू से वार कर वृद्धा के हाथ को जख्मी कर दिया।

वृद्धा के शोर मचाने पर आरोपी युवक थप्पड़ मारकर उसे चुप करवाने लगा और जातिसूचक गालियां देने लगा। शोर मचाने पर वह इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसकी जान ले लेने की धमकी देता हुआ भाग गया। शोर सुनकर उसके परिजन व पड़ोरी पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

-------

'' आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसके विरुद्ध पहले भी एक्साइज एक्ट के तहत एफआइआर हुई थी। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                                                                                  - सूरजभान, इंचार्ज, बस स्टैंड चौकी।