Move to Jagran APP

भाजपा के मुख्यमंत्री-मंत्री अपना घोषणा पत्र पढ़कर दिखाएं, एक लाख रुपये दूंगा इनाम : जयहिंद

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के मंत्री और विधायकों में से किसी ने भी घोषणापत्र के तहत काम नहीं किए

By Edited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:18 AM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 12:22 PM (IST)
भाजपा के मुख्यमंत्री-मंत्री अपना घोषणा पत्र पढ़कर दिखाएं, एक लाख रुपये दूंगा इनाम : जयहिंद
भाजपा के मुख्यमंत्री-मंत्री अपना घोषणा पत्र पढ़कर दिखाएं, एक लाख रुपये दूंगा इनाम : जयहिंद

जेएनएन, हिसार : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के मंत्री और विधायकों में कोई भी खुद का चार साल पहला घोषणा पत्र पढ़ेंगे तो वह उनको एक लाख रुपये इनाम स्वरूप देंगे। मुख्यमंत्री को यह राशि ज्यादा यानी सवा लाख रुपये दिए जाएंगे। कारण है भाजपा ने चार साल में घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा नहीं किया है। इनेलो पर कटाक्ष करते हुए जयहिंद ने पार्टी को खत्म होना बताया साथ ही इनेलो नेताओं को राजनैतिक रूप से गोद लेने की बात कही।

loksabha election banner

नवीन जयहिंद शनिवार को यहां ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चार साल का रिपोर्ट कार्ड बनाकर लाए हैं। हरियाणा भाजपा ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। सिर्फ कांड ही कांड हुए हैं। प्रदेश में पुलिस वालों ने 100 से ज्यादा लोगों को मारा, जबकि 40 हजार महिलाओं के साथ अपराध हुआ। उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने दिल्ली में लोगों को सुविधाएं दीं हैं। मगर भाजपा सरकार ने कोई भी काम हरियाणा में नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि अनिल विज को स्वास्थ्य मंत्री बने चार साल हो गए, लेकिन उनकी तरफ से सरकारी अस्पतालों को नहीं सुधारा गया। प्राइवेट अस्पतालों को सुधारने पर ध्यान अवश्य रहा है। नवीन जयहिंद ने कहा कि वित्तमंत्री की खुद की संपत्ति भले ही बढ़ी हो, लेकिन प्रदेश घाटे में जा रहा है। किसान आज परेशान है। गाय कूड़ा खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश सरकार रोडवेज की बसें नहीं चला सकती तो वह सरकार क्या चलाएगी। उन्होंने इनेलो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी खत्म हो गई है।

पार्टी से जाने वाले सभी लोगों को वह गोद लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आप ने अभियान शुरू किया हुआ है। उसमें पांच लाख परिवारों के घरों के बाहर बोर्ड लगाए गए है। यह 10 लाख तक पहुंचने का लक्ष्य है। इस अवसर पर वीएल शर्मा, राजीव सरदाना आदि पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.