Move to Jagran APP

Nagar Nigam Hisar: एक लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण करेगा निगम, डंपिंग स्टेशन पर लगाई मशीन

हिसार नगर निगम ने दिसंबर 2022 तक 1 लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण करने का टारगेट रखा है। जिसके लिए डंपिंग स्टेशन पर मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। मशीनों की टेस्टिंग होनी है। जिसके बाद से कचरे का निस्तारण शुरू किया जाएगा।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 06:15 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 06:15 AM (IST)
Nagar Nigam Hisar: एक लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण करेगा निगम, डंपिंग स्टेशन पर लगाई मशीन
हिसार नगर निगम ने रखा 1 लाख 30 हजार टन कचरा निस्तारण का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, हिसार। गांव ढंढूर व आसपास की करीब 15 हजार आबादी के लिए राहत की खबर है। गांव ढंढूर के पास स्थित नगर निगम के डंपिंग स्टेशन पर कचरे में आग लगने से उठने वाले धुएं से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कारण है कि डंपिंग स्टेशन पर एकजुट एक लाख 30 हजार टन कचरे का नगर निगम जल्द ही कचरा निस्तारण करवाने के लिए कार्य शुरु करेगा। नगर निगम की टेक्निकल टीम के अनुसार बुधवार से कचरा निस्तारण करवाने के लिए कार्य शुरु करने की प्लानिंग की थी लेकिन बरसात के कारण प्लान बदल दिया।

loksabha election banner

मशीन टेस्टिंग के बाद शुरू होगा कचरा निस्तारण

एक्सइएन एचके शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को एक बार मशीन की टेस्टिंग होगी और सोमवार से कचरा निस्तारण शुरु किया जाएगा। इसके लिए मैंने डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया है। निगम को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से दिसंबर 2022 तक लिगेसी वेस्ट (पुराना कूड़ा) निस्तारण का टारगेट दिया गया है। साथ ही इसी सप्ताह शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा में मुख्य सचिव के साथ निगम के इंजीनियरों की हुई मीटिंग में कचरे के निस्तारण को लेकर भी निगम इंजीनियरों को दिशा निर्देश दिए गए है।

ऐसे होगा लिगेसी वेस्ट निस्तारण

लिगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए पहले कचरा सेग्रीगेशन होगा। उसमें लिगेसी वेस्ट से कंक्रीट, पालीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, मिट्टी सहित अन्य पदार्थ को अलग अलग किया जाएगा। इसके बाद जिस वेस्ट को रिसाइकिल किया जा सकता है उसे बाद में रिसाइकिल करवाया जाएगा।

शहर में कचरे की स्थिति

- प्रतिदिन शहर से औसतन 180 टन कचरा निकलता है।

- जहां डंपिंग स्टेशन बनाया हुआ है उसके पास के गांव के सरपंच मनोज शर्मा कई बार आरोप लगा चुके है कि कचरे से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास की 15 हजार से अधिक आबादी परेशानी है। गांव के अधिकांश बुजुर्ग दमा, चर्म या अन्य बीमारियों का धुएं के कारण शिकार हो चुके है।

- प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 29 दिसंबर 2014 को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की थी। अभी तक प्लांट नहीं लग पाया है।

स्वच्छता की दौड़ में हिसार की स्थिति

- साल 2020 में हिसार की रैंकिंग - 105

- साल 2019 में हिसार की रैंकिंग - 173

- साल 2018 में हिसार की रैंकिंग - 146

- साल 2017 में हिसार की रैंकिंग - 291

बारिश के कारण नहीं हुई मशीन की टेस्टिंग

नगर निगम हिसार के एक्सइएन एचके शर्मा ने बताया कि डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया है। बुधवार को मशीन शुरु करने की तैयारी थी लेकिन बारिश के कारण अब शुक्रवार को मशीन की टेस्टिंग करेंगे और सोमवार से कचरा निस्तारण का कार्य शुरु किया जाएगा। एनजीटी ने लिगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 31 दिसंबर 2022 की डेडलाइन दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.