Move to Jagran APP

सिरसा में दीवार के झगड़े में चली गई जान, गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

दीवार के झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चौपटा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 01:43 PM (IST)
सिरसा में दीवार के झगड़े में चली गई जान, गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्‍पताल में तोड़ा दम
झगड़े में चोटिल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

जागरण संवाददाता, सिरसा। सिरसा के गांव दड़बा कलां में दीवार के झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चौपटा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल हिसार में युवक का पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।

loksabha election banner

राड व तेज हथियार से किया हमला

पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बा कलां निवासी रोशनी पत्नी कालु राम ने बताया कि 13 अगस्त को नहान घर बना रहे थे। हमारी घर की दीवार पड़ोसी नत्थू राम के साथ सांझी लगती हैै। नत्थु रा करीब 5 बजे शाम को अपने घर पर आया और कहने लगा की में दीवार नहीं निकालने दूंगा। इसके बाद गाली गलौच करने लगा। मिस्त्री को काम करने से रोक दिया। उसी समय  नत्थु, सेठी, टेकन ,बिन्टु राम, अमरदीप, सुनिल व एक अमरदीप का भान्जा घर पर आये और गाली गलौच करने लगे। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने दोनों पक्षो को समझा बुझाकर पंचायती राजीनामा करवा दिया।

फिर शाम को समय करीब साढ़े सात बजे मैं व मेरा लड़का घर से गांव में मेरी सास के पास जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक व एक अल्टो कार में आए नत्थु राम, सेठी, टेकन ,बिन्टु राम, अमरदीप, सुनिल व एक अमरदीप का भान्जा ने राड व डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जब बेटे राजेश को छुड़वाने लगी तो मेरे को थक्का मार कर गिरा दिया। इसके बाद राजेश कई वार कर दिए। जब शोर मचाया तो लोगों को आता देखकर भाग गये।

हिसार में चल रहा था उपचार

झगड़े में गंभीर रूप से घायल राजेश को दड़बा कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिला कराया गया। इसके बाद सिरसा रैफर कर दिया। सिरसा में दो दिन उपचार के बाद हिसार के निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां राजेश का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान वीरवार रात्रि दो बजे उसने दम तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.