Move to Jagran APP

Murder in Hisar: लड़की के साथ भागे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर किलिंग का आरोप

हिसार के सूर्य नगर के 19 वर्षीय नवयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 2 जून को लड़की के साथ भागा था। परिवार वालों ने लड़की पक्ष पर पुलिस से मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस शुक्रवार को दोनों को हिसार लाई थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 12:33 PM (IST)
Murder in Hisar: लड़की के साथ भागे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑनर किलिंग का आरोप
लड़के की मौत से गुस्साए स्वजनों ने सदर थाने का घेराव किया है।

हिसार, जेएनएन। हिसार शहर के सूर्य नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहं 19 वर्षीय नवयुवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नवयुवक के स्वजनों का आरोप है कि उसे लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ मिलीभगत करके मारा है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार, सूर्य नगर निवासी 19 वर्षीय शिवकुमार 2 जून को एक लड़की के साथ कहीं चला गया था। स्वजनों का आरोप है कि शिवकुमार लड़की सहित उत्तर प्रदेश चला गया था। वहां से लड़की के स्वजनों ने उन दोनों को ढूंढ निकाला था। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी इस बात की सूचना मिल गई थी। शुक्रवार देर रात पुलिस उन दोनों को हिसार ले आई थी। लेकिन इस बारे में लड़के के परिवार वालों को सूचित नहीं किया गया।

रात दो बजे मिली अस्पताल में होने की सूचना

मृतक के स्वजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब दो बजे उन्हें पता लगा कि उनका बेटा शिवकुमार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। बाद में पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि लड़की के स्वजनों ने पुलिस के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है।

मृतक के स्वजनों ने घेरा सदर थाना

मृतक शिव कुमार के माता पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने ताऊ और ताई के साथ ही रहा है। पिछले 7 महीने से वह अलग से सूर्य नगर में ही रह रहा था। वह रंग पेंट का काम करता था। इधर मृतक के स्वजनों ने घटना पर रोष जताया। शनिवार दोपहर स्वजन सदर थाना के सामने एकत्रित हो गए। स्वजनों ने सदर थाना पुलिस पर आरोप लगाया है और सदर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। समाचार लिखे जाने तक सब जन सदर थाना के सामने मौजूद थे।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.