नगर निगम कर्मचारियों ने लोगों को बांटे मास्क
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने उन्हीं लोगों को मास्क बांटे जो इसे बिना लगाए सड़कों पर घूम रहे थे। सीपीओ ब्रांच इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया गया कि दो दिनों तक लोगों को जागरूक करने के लिए फ्री में मास्क वितरण अभियान चलाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, हिसार : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने शहर में लोगों को मास्क वितरित किए। टीम ने 850 मास्क बांटे। साथ ही इन्हें लगाने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से नियमों का पालने करके ही बचा जा सकता है। मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी का पालन भी बहुत जरूरी है।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम कर्मचारियों ने उन्हीं लोगों को मास्क बांटे, जो इसे बिना लगाए सड़कों पर घूम रहे थे। सीपीओ ब्रांच इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया गया कि दो दिनों तक लोगों को जागरूक करने के लिए फ्री में मास्क वितरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में किसी का चालान नहीं काटा जाएगा।