दुष्यंत बोले, सीएम को नहीं जानकारी, अधिकारी विधायक व सांसदों को सम्मान दे ये पहले से है प्रोटोकॉल
इनेलो सासद दुष्यंत चौटाला इनेलो के 22 जून को हिसार में आयोजित किए जाने वाले जेल भरो आदोलन को लेकर उकलाना हलके के गाव बिठमड़ा में पहुंचे।
जेएनएन, उकलाना, हिसार : इनेलो सासद दुष्यंत चौटाला इनेलो के 22 जून को हिसार में आयोजित किए जाने वाले जेल भरो आदोलन को लेकर उकलाना हलके के गाव बिठमड़ा में पहुंचे। गाव में पहुंचने ग्रामीणों ने चौटाला का जोरदार स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो बसपा द्वारा एसवाइएल के पानी को लाने के लिए प्रदेश में आदोलन किए जा रहे हैं। हिसार में इनेलो व बसपा द्वारा 22 जून को प्रदेश का सबसे बड़ा जेल भरो आदोलन किया जाएगा। जो जींद व सोनीपत के सारे रिकार्ड तोड़ देगा। गत दिवस मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों व सासदों को खड़े होकर सम्मान देने के जारी किए गए आदेशों पर सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रोटोकॉल की ही जानकारी नहीं है। जबकि ये पहले से ही प्रोटोकॉल में आता है कि अधिकारियों को विधायकों व सासदों को सम्मान भी देना होता है और रिसिव भी करना होता है तथा कार्य भी करने होते हैं।
लेकिन मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है। जिस कारण इस तरह के आदेश जारी किए गए हैं। सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार पर पूरी तरह से अफसरशाही हावी हो चुकी है। विधायकों व मंत्रियों को अफसरों से कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री से पत्र लिखवाने पड़ रहे हैं। सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सचिवालय के अधिकारी खुद मुख्यमंत्री पर हावी हो चुके हैं। अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं और आदेश जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब हालात ये बन गए हैं कि अधिकारी ही मुख्यमंत्री बनकर कार्य कर रहे हैं और मुख्यमंत्री पर भी अधिकारी पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अक्तूबर से पहले ही गिर जाएगी और प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। सासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा कभी भी गठबंधन धर्म नहीं निभा पाई है और बीच में ही गठबंधन को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-पीडीपी के बीच जो बेमेल गठबंधन था वह अब नहीं बल्कि बहुत पहले ही टूट जाना चाहिए था। भाजपा से अब क्षेत्रिय दलों का मोह भंग हो चुका है। चाहे बिहार, जम्मु कश्मीर या कर्नाटक की बात हो। हर जगह भाजपा से क्षेत्रिय दल दूर होते जा रहे हैं।