Move to Jagran APP

Haryana Weather: सितंबर के अंत में हरियाणा वापस लौटेगा मानसून, कल से गिरेगा तापमान

Haryana Weather राज्‍य में इस माह के अंत में मॉनसून लौट सकता है। राज्‍य में अब तक मानसून की बारिश 14 फीसद कम हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में 24 सितंबर से तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 10:15 AM (IST)
Haryana Weather: सितंबर के अंत में हरियाणा वापस लौटेगा मानसून, कल से गिरेगा तापमान
हरियाणा में इस माह के अंत में फिर हो सकती है मानसून की बारिश। (फाइल फोटो)

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में मौसम एक बार फिर माैसम करवट लेगा और बारिश हो सकती है। राज्‍य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सितंबर माह के आखिरी दिनों में वापस लौटने की संभावना है। दूसरी ओर, राज्‍य में 24 सितंबर से तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस माह के आखिर में राजस्थान से होते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते मानसून की वापसी की संभावना है।

loksabha election banner

24 सितंबर के बाद आमतौर पर मौसम साफ रहने के साथ तापमान में मामूली गिरावट की संभावना

अभी तक प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े देखें तो प्रदेश में 14 फीसद कम बारिश हुई है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई जरूर, मगर प्रदेश का एक बड़ा क्षेत्र बारिश से अछूता है। प्रदेश के 22 में से 15 जिलों में अभी तक सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 434.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, मगर अभी तक 374.1 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। गौरतलब है कि 26 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी थी।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 24 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील है, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है।

इस बार मानसून की बारिश कम होने का कारण

- मानसून की नमीयुक्त हवाएं जो अक्सर अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आती हैं, वह इस बार कम आईं।

- कई बार मानसून ब्रेक हुआ। मानसूनी टर्फ का हिमालय की तलहटियों में बार-बार चले जाना भी एक बड़ा कारण है।

- इसके साथ ही प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का कम बनना भी वर्षा कम होने का एक बड़ा कारण रहा।

----------------

अभी तक के सीजन में बारिश की स्थिति

जिला-      बारिश कम हुई (मिलीमीटर)

अंबाला- 35

भिवानी- 44

चंडीगढ़- 4

हिसार- 20

झज्जर- 1

जींद- 27

महेंद्रगढ़- 36

नूंह- 8

पलवल- 23

पंचकूला- 65

पानीपत- 20

रेवाड़ी- 27

रोहतक-56

सोनीपत- 10

यमुनानगर- 10

--------------

प्रदेश में  तापमान-

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 35.6- 25.4

भिवानी- 36.7- 26.4

पंचकूला- 35.5- 26.6

फरीदाबाद- 37.0- 26.5

गुरुग्राम- 35.2- 25.5

हिसार- 38.0- 20.9

करनाल- 33.8- 26.0

कुरूक्षेत्र- 35.0- 26.0

नारनौल- 38.0- 24.0

रोहतक- 35.0- 27.4

सिरसा- 35.4- 23.2

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.