विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता को घर में अकेले देख देवर व सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 26 Jan 2018 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jan 2018 11:02 AM (IST)

महिला को उसके देवर व सौतेले बेटे ने ही हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विवाहिता को घर में अकेले देख देवर व सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म
विवाहिता को घर में अकेले देख देवर व सौतेले बेटे ने किया दुष्कर्म

जेएनएन, हांसी। महिला को उसके सौतेले बेटे और देवर ने ही हवस का शिकार बना डाला। दोनों ने उसे घर में अकेला देखकर यह काम किया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उसका जल्द ही मेडिकल किया जाएगा।

हांसी थाना क्षेत्र निवासी महिला के मुताबिक उसका विवाह करीब तीन साल पहले गुलकनी गांव निवासी सुरेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसे पता चला कि उसका पति सुरेश पहले से ही शादीशुदा है और उसका 18 वर्षीय एक पुत्र भी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ पहले पानीपत और गुरुग्राम रहती थी और अब हांसी की एक कॉलोनी में रह रही थी।

पीड़िता ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो उसके देवर व पुत्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी ओर इस संदर्भ में महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके देवर व सौतेले पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः नाबालिग लड़की ने शादी से मना किया तो घर से उठाकर ले गया युवक