हिसार में सहपाठी डरा धमकाकर छात्रा से करता रहा दुष्कर्म
सहपाठी युवक धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म करता रहा। वह जब विरोध जताती तो वह उसे धमकी देकर चुप करा देता।
जेएनएन, हिसार। शहर में दसवीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं, शहर में ही एक व्यक्ति ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाया और फिर उससे दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है।
राजगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 10वीं की छात्रा के मुताबिक उसके पड़ोसी एवं सहपाठी ने शुरू में उससे दोस्ती की। वह अक्सर उसे घुमाने के लिए इधर-उधर ले जाने लगा। अक्सर वह उससे दुष्कर्म भी करता था। वह जब विरोध जताती तो वह उसे धमकी देकर चुप करा देता।
लड़की के मुताबिक उसने इस बारे में डर के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से लड़का उसे ज्यादा तंग करने लगा तो उसने हिम्मत करके परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों को बात का पता चलते ही उन्होंने अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
वहीं, मुलतानी चौक के नजदीक रहने वाली महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग बेटे के साथ रहती है। उसे छह माह पहले एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को का नाम सुरजीत बताते हुए भाजपा का पदाधिकारी बताया। सुरजीत ने महिला को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने की बात कही। वह लगातार छह माह तक उसे फोन करता रहा।
महिला को उसने 18 मार्च दोपहर को कोर्ट के बाहर बुलाया। जब महिला उससे मिली तो सुरजीत ने उसे कॉलेज के डॉक्टर से मिलवाने की बात कही। वह महिला को तोशाम रोड स्थित एक होटल में ले गया और कमरे की तरफ इशारा करते हुए डॉक्टर के अंदर होने की बात कही। महिला अंदर गई तो सुरजीत ने पीछे से आकर जबरदस्ती की। महिला को वह नौकरी के नाम पर संबंध बनाने की बात कह रहा था। उसके बाद वह अपने घर पहुंची और अब पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ेंः काम मांगने के बहाने आई युवती बोली, ढाई लाख रुपये दो वरना दुष्कर्म का केस करवा देंगे