Move to Jagran APP

चाचा ने किया दुष्कर्म तो कुएं में कूदी नाबालिग, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

घटनाक्रम के मुताबिक लड़की की मां घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाकर लड़के ने लड़की को डराकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पर किसी के आ जाने पर आरोपित युवक फरार हो गया।

By manoj kumarEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:03 AM (IST)
चाचा ने किया दुष्कर्म तो कुएं में कूदी नाबालिग, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी
चाचा ने किया दुष्कर्म तो कुएं में कूदी नाबालिग, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

जुई/भिवानी, जेएनएन। वासना से वशीभूत हो इंसान रिश्‍तों को कलंकित करने में भी गुरेज नहीं करता। भिवानी क्षेत्र के एक गांव में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग 14 वर्षीय लड़की से रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म कर रिश्ते को तार-तार कर दिया। वारदात से आहत पीडि़ता ने कुएं में छलांग लगा दी। लड़की को पुलिस की मौजूदगी में कुएं से निकाल कर भिवानी के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया था। इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जुई चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।  

loksabha election banner

बता दें कि जुई क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भतीजी घर पर अकेली थी। उसे अकेली देख रिश्ते में चाचा लगने वाले एक लड़के ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

आरोपित की 14 फरवरी को होनी थी शादी

दुष्‍कर्म के आरोपित युवक की 14 फरवरी को शादी होनी है। घटनाक्रम के मुताबिक लड़की की मां घर पर नहीं थी। इसका फायदा उठाकर लड़के ने लड़की को डराकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पर किसी के आ जाने पर आरोपित युवक फरार हो गया। घटना से आहत लड़की ने पास में ही स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लड़की को कुंए से निकालने का प्रयास किया। जुई चौकी प्रभारी रामअवतार ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। लड़की को कुएं से निकाल कर भिवानी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। लड़की ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

चौकी इंचार्ज बोले- युवती से दुष्‍कर्म की हुई है पुष्टि

जुई पुलिस चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। लड़की ने आहत होकर कुएं में कूद कर जान दे दी है। लड़की का शव पीजीआइ रोहतक में हैं। लड़की के चाचा के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट व आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मामला दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.