17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जहर निगल दे दी जान, चर्चा का विषय बना मामला
चर्चा है कि लड़की की शादी भी होने वाली थी। लेकिन परिजनों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। एक साल पहले लड़की के पिता की मौत हो गई थी और मानसिक रूप से परेशान रहने लग गई थी।
टोहाना/फतेहाबाद, जेएनएन। टोहाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने जहर निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की है। वहीं बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की शादी भी तय करने की बात चल रही थी। लेकिन शादी से पूर्व ही उसने यह कदम उठा लिया। लेकिन परिजनों का कहना है कि लड़की के पिता की मौत के बाद ही वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग गई।
जानकारी के अनुसार टोहाना शहर से एक 17 वर्षीय लड़की ने मानसिक रूप से परेशान होकर बृहस्पतिवार को अपने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे टोहाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। शुक्रवार को लड़की ने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि एक साल पहले लड़की के पिता की मौत हो गई थी और मानसिक रूप से परेशान रहने लग गई थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। वहीं बताया भी जा रहा है कि लड़की की शादी भी होने वाली थी। लेकिन परिजनों ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
जांच अधिकारी राजेश कुमार ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। नाबालिगा दो बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटी थी। उसके पिता की कुछ दिन पहले मौत होने के कारण व मानसिक तौर से परेशान रहती थी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप