Move to Jagran APP

न्यूनतम तापमान मे 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान गिरा

हिसार में अधिकतम तापमान का रिकार्ड तोड़ने के बाद बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

By Edited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2018 11:03 AM (IST)
न्यूनतम तापमान मे 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान गिरा
न्यूनतम तापमान मे 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान गिरा
जागरण संवाददाता हिसार : मंगलवार को अधिकतम तापमान का रिकार्ड तोड़ने के बाद बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप के साथ चली तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यही कारण रहा कि मंगलवार की रात को अपेक्षाकृत कम सर्दी महसूस की गई। इससे पहले सोमवार की रात को तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को सुबह के समय 73 फीसद और शाम के समय 69 फीसद आ‌र्द्रता दर्ज की गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी तक मौसम खुश्क और सुबह के समय हल्की धुंध छाये रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी धीमी गति से हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कही कही पाला पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में कही कही तेज हवाओ के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.