Move to Jagran APP

राजस्थान से सटे हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे आया पारा, सुबह शाम ठिठुरने लगे हाथ-पांव

मैदानी इलाकों में एकाएक ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान काफी कम हो गया है। दिन का तापमान 25 डिग्री से और रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सिरसा में रात का पारा 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 07:25 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 07:25 AM (IST)
राजस्थान से सटे हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे आया पारा, सुबह शाम ठिठुरने लगे हाथ-पांव
दिन में मौसम साफ रहता है तो सुबह शाम दिसंबर की तरह ठंड बढ़ने लगी है

हिसार,जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर बह रही हैं। जिससे मैदानी इलाकों में एकाएक ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में दिन और रात का तापमान काफी कम हो गया है। दिन का तापमान 25 डिग्री से और रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। सिरसा में रात का पारा सबसे कम 8.9 डिग्री तो करनाल में दिन का पारा सबसे कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

गिरते तापमान का अंतर इसी बात से समझा जा सकता है कि तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पास बना हुआ था।  उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान मेेंं गिरावट शुरू हो गई है। हालांकि बढ़ती सर्दी के बीच बुधवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।

प्रदेश भर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को ओलावृष्टि व बारिश हुई थी। इसके बाद से तापमान में गिरावट जारी है। दिन में भले ही धूप के कारण लोगों को राहत मिल रही हो, मगर अलसुबह और रात के वक्‍त ठंड बहुत ज्‍यादा बढ़ गई है। इस बदलते मौसम में फ्लू बीमारी के मरीज भी बढ़ गए हैं। बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ने से कोरोना काल में और भी चिंता बढ़ गई है।

कल तक मौसम खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 20 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध रहने की संभावना है।

प्रदेश में यह है रात्रि तापमान की स्थिति

अंबाला- 11.2

भिवानी- 10.3

फरीदाबाद- 10.5

हिसार- 10.5

करनाल- 11.4

कुरुक्षेत्र- 11.1

नारनौल- 9.0

रोहतक- 12.0

सिरसा- 8.9

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.