Move to Jagran APP

हिसार से पहली बार चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की मर्सिडीज बस शुरू, 510 रुपये होगा किराया, जानें टाइम

हिसार से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज ने बस सेवा शुरू की है। हिसार से चंडीगढ़ जाने काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हरियाणा रोडवेज की यह पहली एसी बस है जो कई वर्षाें हिसार से चडीगढ़ के लिए चली है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 02:33 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 02:33 PM (IST)
हिसार से पहली बार चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की मर्सिडीज बस शुरू, 510 रुपये होगा किराया, जानें टाइम
रोडवेज की पहली मर्सिडीज बस हिसार से सुबह 6:10 और वापसी में चडीगढ़ से शाम 4:45 बजे चलेगी

जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली बार मर्सिडीज बेंज बस सेवा शुरू हाे गई है। इस बस का किराया चंडीगढ़ तक 510 रुपये होगा। यह बस सुबह 6:10 बजे हिसार से रवाना होगी। यह बस नरवाना होकर कैथल, पेहवा, अंबाला जिरकपुर होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी। सुबह 10:25 बजे यह बस चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस चंडीगढ़ से शाम 4:45 बजे चलेगी। पेहवा में बस का दस मिनट के लिए स्टापेज होगा।

loksabha election banner

इस बस में बरवाला का किराया 65 रुपये, नरवाना 140, कैथल 230, पिहोवा 285, अंबाला शहर 385 और चंडीगढ़ 510 रुपये प्रति व्यक्ति किराया होगा। इसके अलावा हिसार से जोधपुर के लिए हरियाणा रोडवेज ने बस सेवा शुरू की है। हिसार से चंडीगढ़ जाने काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। हरियाणा रोडवेज की यह पहली एसी बस है जो कई वर्षाें हिसार से चडीगढ़ के लिए चली है। इस बस में बुकिंग के बाद ही सफर किया जा सकता है।

ये रहेगा रूट

चंडीगढ़- हिसार- चंडीगढ़

वाया: जीरकपुर ,अंबाला, पेहवा, कैथल, नरवाना

समय सारणी:

चंडीगढ से शाम 4:45 बजे चलकर हिसार से

वापसी अगले दिन हिसार से सुबह 6:10 बजे

समय सारणी ये है:-

चंडीगढ़ से शाम : 04:45

पेहवा आगमन शाम:- 06:30 ( चाय-पानी 10 मिनट रुकाव

हिसार आगमन रात:- 9:30

हिसार से सुबह :- 06:10

पेहवा आगमन सुबह :- 08:20

(चाय-पानी 15 मिंट क रुकाव)

चंडीगढ़ आगमन सुबह:- 10:25

ये रहेगा किराया

चंडीगढ़ से हिसार का किराया 510/- होगा।

अंबाला शहर- 125/-

पिहोवा- 230/-

कैथल- 285/-

नरवाना- 380/-

बरवाला- 455/-

हिसार- 510/-

हिसार से बरवाला- 65/-

नरवाना- 140/-

कैथल- 230/-

पिहोवा- 285/-

अम्बाला शहर- 385/-

चंडीगढ़- 510/-

----हिसार से चंडीगढ़ के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू की गई है। इसमें आनलाइन बुकिंग के जरिये सीट बुक कराई जा सकती है। जो लोग एक दिन के लिए चंडीगढ़ कैब से आना-जाना करते हैं। उनको जेब अब ढीली करने की जरूरत नहीं है। 1020 रुपये चंडीगढ़ से हिसार आना जाना हो सकता है। इस बस में सफर आरामदायक रहता है।

- सुखदेव सिंह, यातायात प्रबंधक, हिसार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.