Move to Jagran APP

जीजेयू में फ्री स्टाइल कुश्ती में एमडीयू बना चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियाेगिता संपन्‍न

विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए चैम्पियनशिप के समापन समारोह में हिसार के विद्यायक डा. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 03:24 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 03:24 PM (IST)
जीजेयू में फ्री स्टाइल कुश्ती में एमडीयू बना चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियाेगिता संपन्‍न

हिसार, जेएनएन। गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के खेल विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती एंड ग्रीको रोमन पुरुष चैम्पियनशिप में फ्री स्टाइल कुश्ती महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक ने 118 अंक से जीती, वहीं ग्रीको रोमन चैम्पियनशिप पर सावित्री बाई फूले विश्वविद्यालय, पुणे ने 79 अंक के साथ कब्जा किया। विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए चैम्पियनशिप के समापन समारोह में हिसार के विद्यायक डा. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर एमटीवी चैनल के शो रोडीज राइजिंग की विजेता व फिटनेस की ब्रांड एम्बेसडर श्वेता महता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर ने की। इस अवसर पर शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. ऊषा अरोड़ा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सरोज, खेल निदेशक डा. एस.बी. लुथरा व सहायक खेल निदेशक मृणालि नेहरा भी उपस्थित रही।

विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार के मुख्य हॉल में 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक हुई पांच दिवसीय अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती एंड ग्रीको रोमन पुरुष चैम्पियनशिप में फ्री स्टाइल कुश्ती में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा तथा पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रीको रोमन चैम्पियनशिप में गुरू नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने दूसरा तथा संत बाबा बाग सिंह विश्वविद्यालय, जालन्धर, पंजाब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए विद्यायक डा. कमल गुप्ता ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। यह महाभारत काल से भारत में खेला जा रहा है। खेल न केवल अच्छा स्वास्थ्य देते है, बल्कि खेलों से अच्छा भविष्य भी बनता है। साथ ही खेलों से भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। खेलों में हार जीत लगी रहती है। जीत से ज्यादा भाग लेना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ये हिसार के लिए गौरव की बात है कि यहा पर खेलों का इतना बड़ा आयोजन हुआ है। 

फिटनेस ब्रांड एम्बेसडर श्वेता महता ने कहा कि जिंदगी में सपने जरूर देखें और उन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि लोगों के कहने से अपने सपने ना छोड़े। खेलों में हार से नहीं घबराना चाहिए क्योंकि हार से ही जीत की कहानी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों से सीख जरूर लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहा नशा एक गम्भीर समस्या है। नशें की समस्या को खत्म करने के लिए माता-पिता अपनी अह्म भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में महिला कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन करने की मांग भी की।

खेल निदेशक डा. एस.बी. लुथरा ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती एंड ग्रीको रोमन पुरुष चैम्पियनशिप के पहले दिन आयोजित फ्री स्टाइल कुश्ती के 86 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला के संदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के विकास बैनीवाल ने रजत पदक प्राप्त किया। एसपीयू पुणे के कवारे अक्षय व सीबीएलयू, भिवानी के नितेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 125 किलोग्राम भार वर्ग में मदवि, रोहतक के मंजीत ने स्वर्ण पदक तथा पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के जसदीप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। जीएचडीयू अमृतसर के धृनेशर सिंह तथा शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के मंगावडे अक्षय ने कांस्य पदक हासिल किया।

चैम्पियनशिप के दूसरे दिन फ्री स्टाइल कुश्ती में 61 किलोग्राम भारवर्ग में सीडीएलयू सिरसा के अनिल कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पीएएच विश्वविद्यालय, सोलापुर के अटकले बजरंग ने रजत पदक प्राप्त किया। डा. बीएसएएम विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के कोकटे सूरज तथा सीआरएसयू जींद के अंकित सिहाग ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 70 किलोग्राम भारवर्ग में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के विकास ने स्वर्ण पदक तथा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के विशाल ने रजत पदक हासिल किया। ओपीजेएस चूरू के सिकन्दर बूरा तथा डा. बीएसएएम विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के शुभम थोरट ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 74 किलोग्राम भारवर्ग में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के प्रवीण ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वीबीएसपी जोनपुर के मुकुल मिश्रा ने रजत तथा पीएएचएस विश्वविद्यालय महाराष्ट्र के किशोल सपनिल व कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के प्रतीक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला के विकास ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के सन्नी जाधव ने रजत पदक प्राप्त किया। पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ के अंश व एसपी विश्वविद्यालय, पुणे के शेख सद्दाम ने कांस्य पदक हासिल किया। 67 किलोग्राम भारवर्ग में वीबीएसपी विश्वविद्यालय, जौनपुर के अरविंद यादव ने स्वर्ण पदक तथा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के अंकित बूरा ने रजत पदक हासिल किया। बीए विश्वविद्यालय, आगरा के टिंकू नवल तथा जीएनडीयू अमृतसर के अमन कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में संत बाबा बाग सिंह विश्वविद्यालय ने जसमन जोट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। देवनगेरे विश्वविद्यालय के प्रवीण एल. हिपागरे ने रजत तथा पीएएचएस सोलापुर के कोली मंगेश दिलीप व वीबीएसपीयू जौनपुर के संदीप कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरे दिन 57 किलोग्राम भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय, पंजाब के प्रदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एसपीपीयू पुणे के अटकले जयोबा ने रजत पदक प्राप्त किया। ओपीजेए, चूरू के अमित कुमार तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के प्रवीन ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 65 किलोग्राम भार वर्ग में सिंघानिया विश्वविद्यालय, राजस्थान के सुशील ने स्वर्ण पदक तथा डीडीयू, गोरखपुर के आयुष ने रजत पदक हासिल किया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के अजीत व सीआरएसयू जींद के अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 79 किलोग्राम भारवर्ग में आरआरबीयू, अलवर के राहुल राठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीबीए आगरा के उदयवीर ने रजत पदक हासिल किया।

ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर के संदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पंडित दीन दयाल विश्वविद्यालय, शेखावटी, सीकर के योगेश ने रजत पदक प्राप्त किया। सीबीएलयू भिवानी के सलीम खान व आरएसएस दिल्ली के ख्यालिराम ने कांस्य पदक हासिल किया। 77 किलोग्राम भारवर्ग में मदवि, रोहतक के अमित ने स्वर्ण पदक तथा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के लवप्रीत सिंह ने रजत पदक हासिल किया। जीएनडीयू अमृतसर के राजा कमल दयाल सिंह तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के विजेन्द्र ने कांस्य पदक हासिल किया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के नितेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एसयू, कोल्हापुर के रोहन ने रजत तथा जीएनडीयू, अमृतसर के सर्फराज व आरसीयू, बालागवी के शिवाया पूजारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन 92 किलोग्राम भारवर्ग में सीआरएसयू, जींद के कृष्ण ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मदवि, रोहतक  के अजय ने रजत पदक प्राप्त किया। टीआईएम, ग्वालियर के अभिषेक पंवार व देवनागरी विश्वविद्यालय कर्नाटक के बासावासा ने कांस्य पदक हासिल किया। 97 किलोग्राम भारवर्ग में सीसीएसयू, मेरठ के अक्षय ने स्वर्ण पदक तथा आईपीएएचएस महाराष्ट्र के जगत घनघस ने रजत पदक हासिल किया। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, रोहतक के दीपक व मदवि, रोहतक के अंकित मलिक ने कांस्य पदक हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती में 79 किलोग्राम भारवर्ग में आरआरबीयू, अलवर के राहुल राठी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डीबीए आगरा के उदयवीर ने रजत पदक हासिल किया।

ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार वर्ग में संत बाबा बाग सिंह विश्वविद्यालय के होनीपाल सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मदवि रोहतक के अनिल ने रजत पदक प्राप्त किया। शेर शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के पतिल मनतिस मूरू व प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर के विश्वास ने कांस्य पदक हासिल किया। 82 किलोग्राम भारवर्ग में प्रताप विश्वविद्यालय, जयपुर के विकास शर्मा ने स्वर्ण पदक तथा संत बाबा बाग सिंह विश्वविद्यालय के कर्णदीप ने रजत पदक हासिल किया। एसएलआरएसआरएसयू, न्यू दिल्ली के हर्ष तथा जीएनडीयू, अमृतसर के अमरिन्द्र सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.