Move to Jagran APP

बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, आज शाम के बाद मौसम में बदलाव

28 नवंबर सायं के बाद से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। क्योंकि तब तक सर्कुलेशन आगे बढ़ जाएगा और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी जिससे रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 11:08 AM (IST)
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, आज शाम के बाद मौसम में बदलाव
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, आज शाम के बाद मौसम में बदलाव

हिसार, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश कर गया। वहीं कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। बुधवार देर रात्रि तक इसका प्रभाव कम होने की उम्मीद हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का मौसम विज्ञान विभाग लगा रहा है। 28 नवंबर सायं के बाद से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। क्योंकि तब तक सर्कुलेशन आगे बढ़ जाएगा और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रात्रि तापमान में गिरावट होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ता दिखाई देगा। वहीं बारिश के आसार कम है।

loksabha election banner

वहीं खास बात है कि मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश और आसमान में बादलवाई छाने के कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हिसार में बुधवार को 5.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। सायं छह बजे भी बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में सर्दी बढ़ती महसूस हुई। मौसम के इस बदलाव से किसानों को कोई नुकसान नहीं बल्कि राहत मिली है। अगेती में गेहूं और सरसों की फसल करने वाले किसानों की बारिश से सिचाई की कुछ जरूरत पूरी हुई है। जहां ओलावृष्टि हुई है वहां फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं इससे ठिठुरन बढ़ गई है, गरुवार को सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में और ज्‍यादा ठंड महसूस हुई।

प्रदेश के जिलों में हुई बरसात

जिला-          बारिश

हिसार-        5.8 एमएम

फतेहाबाद  --2 एमएम

झज्जर--       बूंदाबादी, ओलावृष्टि

दादरी--       20एमएम

रोहतक-      25एमएम

भिवानी-      बूंदाबांदी, ओलावृष्टि

प्रदेश में बुधवार को विभिन्न जिलों का तापमान

जिला- अधिकतम- न्यूनतम

अंबाला- 18.4- 13.5

भिवानी- 23.9- 12.2

चंडीगढ़- 22.2- 14.6

फरीदाबाद- 28- 14.5

हिसार- 24.4- 14.9

करनाल- 25.2- 15.8

कुरुक्षेत्र- 20- 13.5

रोहतक- 25.5- 16.2

सिरसा- 22- 14.2

नोट- आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.