Move to Jagran APP

थाने पहुंची महिला, बोली- पूर्व सरपंच ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म

आरोप है कि पूर्व सरपंच ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि आर्थिक मदद कर देगा। 10 नवंबर को पूर्व सरपंच का फोन आया जिसने 50 हजार रुपये देने के लिए बुलाया फिर दुष्‍कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 01:34 PM (IST)
थाने पहुंची महिला, बोली- पूर्व सरपंच ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म
थाने पहुंची महिला, बोली- पूर्व सरपंच ने मदद के बहाने किया दुष्कर्म

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रोहतक शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पूर्व सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आर्थिक मदद करने के नाम पर पूर्व सरपंच ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह सोनीपत जिले की रहने वाली है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ रोहतक की एक कालोनी में किराये पर रहती है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह घरेलू कामकाज करती है।

पीडि़ता का कहना है कि उसकी मकान मालिक की पूर्व सरपंच के साथ जान-पहचान थी। जिसके माध्यम से पीडि़ता की पूर्व सरपंच से मुलाकात हुई। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि वह आर्थिक मदद कर देगा। 10 नवंबर को पूर्व सरपंच का फोन आया, जिसने 50 हजार रुपये देने के लिए जींद चौक पर बुलाया।

इसके बाद पीडि़ता और पूर्व सरपंच नेहरू कालोनी में एक परिचित के यहां पर चले गए। जहां पर पूर्व सरपंच ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से पीडि़ता ने इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। अब पीडि़ता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपित पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विधवा महिला से की छेड़छाड़, केस दर्ज

सांपला : क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। सांपला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति की करीब 11 साल पहले हत्या कर दी गई थी। 19 नवंबर को जब वह किसी काम को निपटाकर अपने घर आ रही थी। इसी दौरान गांव के ही जयभगवान व महेंद्र ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.