विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, परिजनों ने ससुरालजनों पर फंदा लगाकर मारने का लगायाआरोप
हांसी गांव हाजमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। म
संवाद सहयोगी, हांसी : गांव हाजमपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक अनीता का शव उसके कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुरालजनों पर जबरदस्ती फांसी देने का आरोप लगाया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति नफे सिंह, जेठ पूर्व सरपंच श्रीप्रकाश सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मृतका अनीता के भाई अशोक कुमार ने बताया कि अटेला कलां निवासी अनीता की शादी 1999 में हाजमपुर में नफे सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अनीता को परेशान किया जा रहा था। इस बारे में कई बार पुलिस में शिकायत में दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को दस बजे अनीता का फोन आया था व उसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा था। देर रात उन्हें सूचना दी गई कि अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर जब मौके पर आकर देखा तो अनीता के शरीर पर मारपीट के निशान भी थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया व पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मृतका दो बच्चों को अपने पीछे छोड़ गई है व उसका पति ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है।