महिला को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया, फिर दुष्कर्म कर बनाई वीडियो
पति से अलग होकर तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही महिला को एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर बंधक बना लिया आैर चार माह तक दुष्कर्म करता रहा।
जेएनएन, हिसार। पति से अलग होकर मायक में रह रही महिला को एक व्यक्ति ने नौकरी की झांसा दिया अौर उसे अपने साथ ले आया। उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया आैर उससे दुष्कर्म किया। उसने इसका वीडियों भी बना लिया। इसके बाद वह महिला को चार माह ते बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहाफ महिला गर्भवती हो गई तो उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया।
सिरसा निवासी इस महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने आदमपुर के गांव भौडिय़ा निवासी सत्यवान खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि 11 साल पहले उसकी पंजाब के फिरोजपुर में शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति से पांच साल पहले मनमुटाव हुआ तो अपने बच्चे लेकर सिरसा स्थित मायके में आकर रहने लगी।
यह भी पढ़ें: पानीपत में दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म
महिला ने बताया कि करीब छह माह पहले एक सहेली के जरिए उसकी सत्यवान से फोन पर बातचीत होने लगी। सत्यवान को पता था कि वह पति से अलग रहकर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि सत्यवान ने उसे हिसार की धागा फैक्टरी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गई। वह उसे लेने के लिए सिरसा बस स्टैंड आ गया। उसे वहां बुला लिया था।
महिला ने बताया कि इसके बाद अपने साथ रेलवे स्टेशन लेकर गया और वहां से हिसार ले आया था। उसे सूर्य नगर स्थित एक मकान में लेकर गया और बोला कि देर हो गई है, इसलिए अगले दिन फैक्टरी जाएंगे। उसके पास कोई रास्ता नहीं था, इसलिए वह उसके पास ही रुक गई।
महिला ने आरोप लगाया कि सत्यवान ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो पता चला कि सत्यवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी दिखाई। महिला ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो सत्यवान ने धमकी दी कि वीडियो को वायरल कर देगा। इसके बाद उसे करीब चार माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा।
इस दौरान उसके माता-पिता उसे तलाश रहे थे लेकिन वह कमरे में बंद होने की वजह से नहीं भाग सकी। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। यह बात उसने सत्यवान को बताई तो वह मारपीट करने लगा और फिर पीछा छुड़वाने के लिए रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। वह ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई।