Move to Jagran APP

प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलवा शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली महिला ने हिसार के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला ने उत्तर प्रदेश में शिकायत दी थी

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 11:09 AM (IST)
प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलवा शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म
प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलवा शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा दुष्कर्म

हिसार, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हिसार जिले का है जहां उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली महिला ने हिसार के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। महिला ने उत्तर प्रदेश में शिकायत दी थी, जहां से जीरो एफआइआर होकर हिसार पहुंची। पुलिस के अनुसार महिला ने हिसार में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी की। उसे कुमार ज्ञान ने नौकरी दिलवाई और हिसार कैंट के पास रहने के लिए मकान किराये पर दिलवा दिया। कुछ माह नौकरी करने के बाद महिला वापस चली गई। इस दौरान कुमार ज्ञान ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

loksabha election banner

तलाक लिए बिना दूसरी महिला के साथ रह रहा पति, अनिल विज के आदेश पर केस दर्ज

भिवानी : पहली पत्नी से तलाक लिए बिना एक व्यक्ति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पत्नी से कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद उक्त व्यक्ति द्वारा दूसरी पत्नी से बेटी पैदा करने का भी आरोप है। पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया तो गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई। अनिल विज के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने उसके पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

रोहतक के श्याम कालोनी निवासी गीता रानी ने गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2007 को भिवानी की हनुमान ढाणी निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसका पति के साथ एक अन्य महिला को लेकर विवाद चला आ रहा है। रोहतक अदालत में उसके पति व उसके बीच कई मामले विचाराधीन हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे धोखे में रख कर भिवानी में एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। उक्त महिला से उसे तीन साल की बेटी भी है।

नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपित चचेरा भाई गिरफ्तार

हिसार: शहर की एक पॉश कालोनी में रहने वाली नाबालिग का अपहरण कर उससे गाड़ी में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। रिश्ते में लड़की आरोपित फौजी की चचेरी बहन है। नौ दिसंबर को आरोपित फौजी नाबालिग को स्कूल छोडऩे के लिए गया था लेकिन उसे स्कूल ले जाने के बजाए हांसी की तरफ ले गया। उसी दौरान परिवार के लोगों ने नाबालिगा के बारे में स्कूल में पूछा तो उसके वहां नहीं होने पर उसके अपहरण की शिकायत पुलिस को दी। बाद में पुलिस को नाबालिगा ने दुष्कर्म की शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.