Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

मकर संक्रांति यानी सूर्य के उत्‍तरायण होने का पर्व है। मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य उत्तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं तो इस खास अवसर पर देवलोक का दरवाजा खुल जाता है। ऐसे में पूजा और गंगा स्नान के साथ साथ दान पुण्य का भी बेहद महत्व है

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 01:45 PM (IST)
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य
मकर संक्रांति पर कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो शनिदोष दूर होगा तो साथ ही अन्‍य लाभ मिलेंगे

रोहतक, जेएनएन। मकर संक्रांति 2021 पर कुछ चीजों के दान से न केवल शनि दोष दूर होगा बल्कि आपके कार्यक्षेत्र में भी बदलाव होगा और उन्‍नति मिलेगी। इसी मान्‍यता के बारे में विस्‍तार से दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी पंडित मनोज मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर संक्रांति यानी सूर्य के उत्‍तरायण होने का पर्व है। शास्त्रों में उत्तर दिशा को देव दिशा माना गया है। मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य उत्तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं तो इस खास अवसर पर देवलोक का दरवाजा खुल जाता है।

loksabha election banner

ऐसे में पूजा पाठ और गंगा स्नान के साथ साथ दान पुण्य का भी बेहद महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से जीवन में सुख समृद्धि मिलती है। इस दिन किया गया दान आपको ही सौ गुणा होकर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो न केवल आपके शनिदोष दूर हो जाएंगे बल्कि आपको बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं।

इन वस्तुओं का दान सबसे बेहतर

सबसे पहले बात करते हैं खिचड़ी की। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना भी बेहद महत्व की चीज है। लेकिन अगर आप खिचड़ी दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। इस दिन दाल और चावल की खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ होता है। अगर आप खिचड़ी दान करना चाहते हैं तो काली उड़द की दाल के साथ चावल मिलाकर बनाइए और दान कीजिए। अगर कच्ची खिचड़ी दान करना चाहते हैं तो उड़द की दाल, चावल, हल्दी नमक और देसी घी को अलग अलग बर्तन में रखकर दान कर सकते हैं। मनोज मिश्र कहते हैं कि उड़द शनि का प्रतीक है, इसलिए इसके दान से शनिदोष दूर होगा। चावल अक्षय अनाज कहा जाता है। चावल दान करेंगे तो उसका सौ गुणा पुण्य प्राप्त होता है।

भगवान सूर्य को प्रसन्‍न करने का मिलेगा सौभाग्य

मकर संक्रांति पर कहावत भी है तिल चटके, दिन अटके। यानी इस दिन तिल चटकाए जाते हैं। तिल के लड्डू खाए जाते हैं और तिल के अन्य पकवान भी। लेकिन साथ ही तिल का दान भी महादान है। तिल शनिदेव से संबंधित है। इसलिए तिल के दान से शनिदोष दूर होता है। कहते हैं कि सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके पुत्र शनिदेव ने काले तिलों का ही प्रयोग किया था। इससे शनिदोष खत्म होता है। सूर्य भगवान को प्रसन्न करने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।

काली वस्तुओं के दान करने का विशेष महत्व

मकर संक्रांति के दिन काली वस्तुएं जैसे काला कंबल, काले कपड़े या अन्य जरूरत का सामान दान कर सकते हैं। इससे शनिदोष भी दूर होगा और साथ ही राहू का प्रभाव भी आपके जीवन से दूर होगा। लेकिन ध्यान रखें कि पुराना सामान दान न करें। कंबल दान करने से भरी ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिलेगी जिससे शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.